Connect with us

उत्तर प्रदेश

देवरिया में दो मंजिला मकान गिरने से 3 लोगों की मौत

सीएन, देवरिया। यूपी के देवरिया में दो मंजिला मकान गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई. उल्लेखनीय है कि देवरिया जिले में पिछले तीन दिनों से मूसलाधार बारिश हो रही है। इस वजह से जगह-जगह भारी जलजमाव भी हो गया है और सड़कों पर पानी भर गया है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के अगल-अगल जिलों में बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। भारी बारिश के कारण यूपी में अब तक कई लोगों की मौत हो गई है। 17 अगस्त को बीते 24 घंटे में 22 लोगों की जान चली गई थी। लखनऊ में एक निर्माणाधीन दीवार गिरने से मलबे में दबकर 9 लोगों की जान चली गई। लखनऊ समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों में भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव की स्थिति है। उत्तर प्रदेश के मध्यभागों पर बना कम दबाव का क्षेत्र कमजोर होकर उसी क्षेत्र में कम दबाव में बदल गया है। मौसम एजेंसी स्काईमेट के अनुसार एक ट्रफ रेखा पूर्वोत्तर अरब सागर से गुजरात और पश्चिमी मध्यप्रदेश होते हुए यूपी के मध्य भागों पर बने हुए चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र तक जा रही है। 18 सितंबर तक यह उत्तर पश्चिम और उससे सटे पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बनने की उम्मीद है। इसके प्रभाव में 20 सितंबर के आसपास कम दबाव का एक क्षेत्र बन सकता है।

https://jantaserishta.com/national/3-people-died-due-to-collapse-of-two-storey-house-1579281
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तर प्रदेश

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING