Connect with us

उधम सिंह नगर

नौ माह की बच्ची के साथ फ़ांसी पर झूली महिला

सीएन, रूद्रपुर। शहर के रेखमबाड़ी मोहल्ले में संदिग्ध हालातों में एक महिला ने अपनी नौ माह की बेटी की हत्या के बाद खुद फांसी लगाकर जान दे दी। घटना क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि महिला की दिमागी हालत ठीक नहीं थी जिसके चलते उसके दिमाग का उपचार भी चल रहा था। जानकारी के मुताबिक मूल रूप से थाना तिलहर गांव सरेली जिला शाहजहांपुर निवासी मिथलेश कुमार यहां रेशमबाड़ी मोहल्ले में अपने बड़े भाई के साथ रहता है। उसके साथ उसकी पत्नी सुनैना और नौ माह की बेटी भी रहती थी। मिथलेश ई रिक्शा चलाता है। बताया गया है कि बीती रात वह 8 बजे अपना ई रिक्शा लेकर घर से निकाला। रात दस बजे वह खाना खाने घर आया तो दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़कर वह किसी तरह अंदर घुसा तो देखा पत्नी फंदे पर लटकी थी और उसने नौ माह की बेटी को भी अपने साथ फंदे पर लटका लिया था। दोनों की मौत हो चुकी थी। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी। आस पास के लोग मौके पर एकत्र हो गये। सूचना पर कोतवाल विक्रम राठौर,एसएसआई केसी आर्य, चौकी प्रभारी रम्पुरा अर्जुन गिरी गोस्वामी, महेन्द्र कुमार, गणेश सिंह, महिला कांस्टेबल गंगा आदि मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लिया। मजिस्टेªट की मौजूदगी में पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई की और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने जांच पड़ताल के लिए फौरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया। सूचना पर मृतका के मायके वाले भी पहुंच गये। पति का कहना है कि तीन साल पहले उसकी शादी हुयी थी। कुछ समय से पत्नी के दिमाग का ईलाज चल रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

More in उधम सिंह नगर

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING