Connect with us

उत्तरकाशी

पेट्रोलिंग के दौरान भूस्खलन की चपेट में आए आर्मी के जवान, 1 की मौत, 1 घायल

पेट्रोलिंग के दौरान भूस्खलन की चपेट में आए आर्मी के जवान, 1 की मौत, 1 घायल
सीएन, उत्तरकाशी।
भारत तिब्बत चीन सीमा से सटे नेलांग बॉर्डर पर पेट्रोलिंग के दौरान हर्षिल आर्मी का दल भूस्खलन की चपेट में आ गया। यहां भैरोंघाटी से 3 किमी आगे हवा बैंड के पास भूस्खलन की चपेट में आने से हर्षिल आर्मी के एक जवान सुखजिंदर सिंह (22) पुत्र परमजीत सिंह निवासी सुचेतगढ़ जिला जम्मू, जम्मू-कश्मीर की मृत्यु हुई है जबकि सेना का चिकित्सक घायल हुआ हो गया। रेस्क्यू टीम ने खाई में गिरे जवान की डेड बॉडी निकाल ली है, जिसको जिला अस्पताल लाया जा रहा है। मृत जवान जम्मू कश्मीर का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार हादसे में घायल अफसर को उपचार के लिए सेना के हेलीकॉप्टर से देहरादून भेजा गया है। नेलांग से हर्षिल आते वक्त ये घटना घटी। बताया गया कि भैरोंघाटी से आगे हवा बैंड के समीप सड़क बंद होने के कारण वाहन से उतरकर सेना का दल पैदल निकल रहा था, तभी पहाड़ी से भारी भरकम चट्टानी पत्थर दरके और सेना के जवान इसकी चपेट में आकर गहरी खाई में जा गिरे। सेना की ओर से अभी तक घटना पर किसी तरह की अधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। इधर, डीएम अभिषेक रुहेला ने बताया कि नेलांग बॉर्डर पर भैरोंघाटी से 3 किमी आगे सेना का दल पैदल जा रहा था। अचानक हुए भूस्खलन की चपेट में आकर एक जवान की मौत हुई है। एक घायल है। आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि जब पहाड़ी भूस्खलन हुआ तो सेना का दल पैदल पेट्रोलिंग कर रहा था कि अचानक पहाड़ी से भारी भूस्खलन होने से जवान भूस्खलन की चपेट में आ गया। जिसमे जवान की मृत्यु हो गई आर्मी के हेलीकॉप्टर और जवानों के द्वारा जवान का रेस्क्यू किया गया। जिसका शव जिला अस्पताल उत्तरकाशी लाया जा रहा है। शहीद जवान जम्मू कश्मीर का रहने वाला। जिसकी पोस्टिंग हर्षिल में थी इस घटना में एक सैन्य अधिकारी घायल हुआ है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तरकाशी

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING