Connect with us

चमोली

गहरी खाई में कार गिरने से कार चालक की मौत

गहरी खाई में कार गिरने से कार चालक की मौत
सीएन, चमोली।
जिले के नंदानगर-भैंटी मोटरमार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, इस हादसे में कार चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कार सवार दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नंदानगर-भैंटी मोटरमार्ग पर कार संख्या यूके-11 बी-2322 अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी कार में 2 लोग सवार थे। जिनमें कर चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया। मृतक की शिनाख्त लक्ष्मण सिंह (32) पुत्र विक्रम सिंह निवासी बांजबगड़ घाट नंदानगर के रूप में हुई है। घायल कार सवार वीरेंद्र (40) पुत्र भगवान सिंह निवासी ग्राम भेंटी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Continue Reading
You may also like...

More in चमोली

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING