Connect with us

टिहरी गढ़वाल

जौनपुर ब्लाक के कद्दूखाल रायपुर में पिकअप खाई में गिरी, दो की मौत

सीएन, नई टिहरी। आज शाम  जौनपुर ब्लाक के कद्दूखाल रायपुर मोटर मार्ग पर एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। इस दुर्घटना में दो व्यक्तियों की मौत हो गई। दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।आज शनिवार शाम लगभग पांच बजे कद्दूखाल-रायपुर मोटर मार्ग पर कुमाल्डा चौकी के पास यह दुर्घटना हुई। सूचना मिलने पर चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। चंबा थानाध्यक्ष पंकज देवरानी ने बताया कि दुर्घटना में पिकअप वाहन चालक गोविंद सिंह (35 वर्ष) पुत्र चतर सिंह निवासी ग्राम मरोड़ा सकलाना की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे ग्रामीण चंदन सिंह (42 वर्ष) पुत्र थेपड़ सिंह निवासी मरोड़ा सकलाना को घायल हालत में सड़क पर लाया गया। उन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से देहरादून अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में चंदन सिंह ने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि दोनों व्यक्ति देहरादून से सामान लेकर अपने गांव मरोड़ा जा रहे थे।

Continue Reading
You may also like...

More in टिहरी गढ़वाल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING