Connect with us

दुर्घटना

ब्रेकिंग : 400 मीटर गहरी खाई में गिरी निजी बस, अब तक 14 की मौत, 37 से अधिक घायल

सीएन, शिमला। हिमाचल के सिरमौर में दर्दनाक बस हादसा: 400 मीटर गहरी खाई में गिरी निजी बस, अब तक 14 की मौत, 37 से अधिक घायल इस वक्त की सबसे बड़ी एवं बेहद दुखद खबर पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से सामने आ रही है। जहां श्री रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के हरिपुरधार इलाके में एक निजी बस अनियंत्रित होकर लगभग 400 मीटर गहरी खाई में समा गई। इस हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 37 से कई यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। दुर्घटनास्थल पर देर शाम तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा। अभी तक मिल रही जानकारी के अनुसार, यह निजी बस कुपवी से शिमला की ओर जा रही थी। दोपहर बाद हरिपुरधार के पास अचानक बस सड़क से फिसल गई और देखते ही देखते गहरी खाई में समा गई। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में घना कोहरा और पाले के कारण सड़क पर फिसलन थी, जिससे चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख सका। हादसा इतना भयावह था कि बस के परखच्चे उड़ गए। घटना के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय ग्रामीण सबसे पहले राहत और बचाव कार्य में जुटे और घायलों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया। अब तक करीब 30 लोगों को रेस्क्यू किए जाने की सूचना है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन हरकत में आ गया। संगड़ाह, राजगढ़ और नौहराधार से पुलिस बल घटनास्थल के लिए रवाना हुआ। सिरमौर के पुलिस अधीक्षक निश्चिंत सिंह नेगी स्वयं नाहन से दुर्घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। उन्होंने बताया कि बस में लगभग 50 से 60 यात्री सवार थे और राहत कार्य तेजी से चलाया जा रहा है। गंभीर रूप से घायल पांच यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद उच्च चिकित्सा केंद्रों संगड़ाह, ददाहू और नाहन रेफर किया गया है। अन्य घायलों का इलाज नजदीकी स्वास्थ्य संस्थानों में चल रहा है। प्रशासन की ओर से सभी घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान की जाए और घायलों के इलाज में कोई कमी न छोड़ी जाए। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोकाकुल परिवारों को यह दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। फिलहाल दुर्घटना के सटीक कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं और राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

More in दुर्घटना

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING