Connect with us

चमोली

नदी में मिला महिला का अर्धनग्न अवस्था में शव, मचा हड़कंप

नदी में मिला महिला का अर्धनग्न अवस्था में शव, मचा हड़कंप
सीएन, चमोली।
नदी में महिला का अर्धनग्न अवस्था में शव मिलने से सनसनी फैल गई शव मिलने की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर के शव को अपने कब्जे में लेकर स्थानीय लोगों से पूछताछ प्रारंभ करने के साथ शव को मोर्चरी में भिजवा दिया है। बताया जाता है कि चमोली जिले के नारायण बगड़ में पिंडर नदी में एक महिला का अर्धनग्न अवस्था में पत्थरों में फंसा हुआ शव दिखाई दिया। जिसको देखकर स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना थराली पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची महिला उप निरीक्षक शिखा तेग्रवाल, उपनिरीक्षक दौलत सिंह चौहान, कांस्टेबल हरीश कुमार, मनवीर सिंह, हरपाल कनेरी, अशोक मलिक आदि की सहायता से शव को नदी से बाहर निकाला तथा जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी है। थराली थाने के उप निरीक्षक कुलदीप सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया मृतक महिला नेपाली मूल की दिखाई दे रही है। पुलिस ने पूरे क्षेत्र में रह रहे नेपाली मूल के मजदूर से पूछताछ कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर के उसे मोर्चरी में भिजवा दिया है। अज्ञात मृतक का अर्धनग्न शव मिलने के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

Continue Reading
You may also like...

More in चमोली

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING