Connect with us

क्राइम

नैनीताल के अयारपाटा में अवैध रूप से बन रहे व्यावसायिक भवन पर चला प्राधिकरण का हथौड़ा

 

सीएन, नैनीताल। सोमवार को नैनीताल के अयारपाटा क्षेत्र में अवैध रूप से बन रहे व्यावसायिक भवन पर प्राधिकरण का हथौड़ा चल गया है। प्राधिकरण की अवैध निर्माण ध्वस्तीकरण की मुहिम में पिछले दिनों पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा के बाद आज इस बड़ी कार्यवाही से अवैध निर्माणकर्ताओं के बीच हड़कंप मचा हुआ है। नैनीताल में कई वर्षों से नैनीताल विकास प्राधिकरण और अब जिला विकास प्राधिकरण की मौजूदगी के बावजूद अवैध निर्माणों की बाढ़ सी आ गई है। अवैध निर्माण पर लगाम लगाने के लिए लंबे समय से शहर के शुभचिंतक मांग करते आ रहे हैं। आज जिला विकास प्राधिकरण के सचिव पंकज उपाध्याय खुद मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मल्लीताल में पर्दाधारा के ऊपर बन रहे दो मंजिले व्यावसायिक भवन के पूर्व के ध्वस्तीकरण के आदेशों के आधार पर ध्वस्तीकरण की कारवाई शुरू की। उन्होंने बताया कि उन्होंने 10 श्रमिक नगर निगम हलद्वानी, 10 हल्द्वानी शहर और आठ नैनीताल से लिये हैं। इसके बाद ड्रिलर, कतर, घन हथौड़े आदि की मदद से भवन को ध्वस्त किया गया। प्राधिकरण के सचिव पंकज उपाध्याय ने बताया कि नैनीताल सहित जिले में अवैध निर्माण पर आगे भी ध्वस्तीकरण अभियान चलाया जायेगा।

Continue Reading
You may also like...

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING