Connect with us

उधम सिंह नगर

शराब के नशे में बेटे ने चाकू से वार कर पिता को मौत के घाट उतारा

शराब के नशे में बेटे ने चाकू से वार कर पिता को मौत के घाट उतारा
सीएन, रूद्रपुर।
उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां कलयुगी बेटे ने चाकू से गोदकर पिता को मौत के घाट उतार दिया। इस घटना से जहां पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया वहीं परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बताया जा रहा है शराब के नशे में आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है वही मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त समाचार के अनुसार उधम सिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शांतिपुरी नंबर 01 में गुरुवार की देर रात बेटे ने शराब के नशे में धारदार हथियार से प्राणघातक हमला कर दिया, आनन फानन में घायल को किच्छा अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी भजमन गिरी शराब पीने का आदि था। शराब पीकर वह अक्सर घर में आए दिन झगड़ा करता रहता था। विगत देर रात भी वह शराब पी कर घर में झगड़ा कर रहा था। इसी बीच बीच बचाव करने आए पिता पूर्व सैनिक दीवान गिरी (58) पर आरोपी भजमन गिरी ने चाकू से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि सीने में धारदार हथियार के वार से दीवान गिरी घायल हो गए। जिन्हें परिजनों द्वारा अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी भजमन गिरी को चाकू के साथ हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है आरोपी एक कंपनी में वाहन चलाता है। इधर घटना से क्षेत्र में जहां शोक की लहर है वहीं परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

More in उधम सिंह नगर

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING