Connect with us

अल्मोड़ा

अल्मोड़ा : पेशी के दौरान फरार कैदी को चंडीगढ़ से किया गिरफ्तार

अल्मोड़ा : पेशी के दौरान फरार कैदी को चंडीगढ़ से किया गिरफ्तार
सीएन, अल्मोड़ा।
15 सितंबर को पेशी के दौरान पुलिस कस्टडी से फरार आरोपी कमल सिंह बिष्ट पुत्र भुवन सिंह निवासी ग्राम पदमपुरी पल्ली, पोखरी थाना दन्या तहसील भनोली को पुलिस ने चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। उक्त आरोपा पेशी के दौरान अल्मोड़ा कोर्ट से पुलिस जवानों को धक्का देकर फरार हो गया था, जिसके विरुद्ध कोतवाली अल्मोड़ा में अभियोग पंजीकृत किया गया था। फरार कैदी की गिरफ्तारी हेतु 06 टीमें काम्बिंग एवं 08 टीमों द्वारा नाकाबन्दी कर आसपास के क्षेत्रों जंगलों के साथ-साथ विशेष वाहन चैकिंग अभियान चलाया गया। एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा स्वंय मौके पर रहकर काँम्बिंग करवायी गयी। सम्भावित क्षेत्रों में सघन काम्बिंग जनपद के बाँर्डरों पर सघन वाहन के साथ-साथ अन्य जनपदों में वाहन चैकिंग अभियान चलाया गया, आसपास के क्षेत्रों व जंगलों में ड्रोन कैमरे की मदद से भी तलाश की गई। एसओजी प्रभारी सुनील धानिक के नेतृत्व में एएनटीएफ प्रभारी सौरभ भारती एव साईबर टीम के कानि बलवंत प्रसाद एवं कानि इन्द्र कुमार द्वारा दिन-रात सुरागरसी पतारसी कर आरोपी के संभावित ठिकानों की छानबीन की गई। एसओजी व जनपद पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा फरार कैदी की गिरफ्तारी के प्रयास हेतु लगभग 350 सीसीटीवी कैमरों का गहनता से अवलोकन किया गया, जिसमें सर्विलास सैल की मदद ली गयी. पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर पंजाब के कांछल, चंडीगढ़ के सेक्टर 11, सेक्टर 12 के रोज गार्डन, सेक्टर 22 व पीजीआई के लंगरों में तलाश किया गया। एसओजी व जनपद पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा फरार कैदी की गिरफ्तारी के लिए किए गए दिन रात अथक प्रयास से 25 सितंबर 2022 को दबिश देकर फरार कैदी कमल सिंह बिष्ट को खुडडावाला, अलीशेर चण्डीगढ़ के पास से गिरफ्तार किया गया। एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा फरार कैदी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 5,000 के नगद ईनाम से पुरुस्कृत किया गया।

Continue Reading
You may also like...

More in अल्मोड़ा

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING