Connect with us

क्राइम

अराजक तत्वों ने घर के सामने रखी बाइक चोरी कर ली

सीएन, बागेश्वर। नगरपालिका क्षेत्र के ठाकुरद्वारा वार्ड में अराजक तत्वों का आतंक बढ़ गया है। अराजक तत्वों ने रात के समय एक घर के सामने रखी बाइक चोरी कर ली। घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वााहन स्वामी ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।नगर क्षेत्र में इन दिनों अराजक तत्वों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ठाकुरद्वारा वार्ड में लंबे समय से रात के समय दोपहिया वाहनों से तेल चोरी हो रही थी।बीती रात एक युवक ने कल्याण सिंह कर्म्याल के घर के आगे खड़ी उनकी बाइक चुरा ली। सुबह घर के बाहर बाइक नहीं ‌दिखने पर परिवार वालों ने सीसीटीवी कैमरा खंगाला तो फुटेज में एक युवक पहले बाइक से छेड़खानी करता दिखा और बाद में वह बाइक को उड़ा ले गया। कैमरे की फुटेज में दिख रहा युवक कुछ दूरी तक बाइक को हाथ से पकड़कर ले जाता है। आगे ढलान होने पर वह बाइक में बैठकर उसे ले जा रहा है। इधर, कोतवाल जीएस ढकरियाल ने बताया ‌कि बाइक चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी के आधार पर मामले की जांच की जाएगी। जल्द ही बाइक चोरी करने वाले का पता लगा लिया जाएगा।

Continue Reading
You may also like...

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING