Connect with us

क्राइम

देहरादून में दिनदहाड़े गला रेत कर युवती की हत्या पर कांग्रेस ने सरकार व पुलिस को घेरा

सीएन, देहरादून। उत्तराखंड के देहरादून में दिनदहाड़े एक युवक ने कथित तौर पर एक धारदार हथियार से गला रेत कर एक युवती की हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। इस सनसनीखेज हत्या के बाद पुलिस पर सवालिया निशान उठ रहे हैं। कांग्रेस नेता यशपाल आर्य व गरिमा दशौनी ने सरकार पर आरोप लगाया है कि वह कानून व्यवस्था बनाने मेंं फेलयर साबित हो गई है। प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नही हैं। पुलिस ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी आकाश कुमार उर्फ गोलू (27) ने खुड़बुड़ा चौकी जाकर आत्मसमर्पण कर दिया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, घटना पूर्वाह्न करीब साढ़े 10 बजे उस समय हुई, जब मच्छी बाजार की एक दुकान में काम करने वाली 22 वर्षीय गुंजन श्रीवास्तव एक गली में अपनी स्कूटी खड़ी करने के बाद दुकान की ओर आ रही थी। पुलिस ने बताया कि इस दौरान आरोपी ने लड़की पर चापड़ से हमला कर दिया। पुलिस के मुताबिक, वारदात में गंभीर रूप से घायल हुई युवती को दून अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मन्नूगंज क्षेत्र का रहने वाला आरोपी भी दूल्हा बाजार में ही एक दुकान में काम करता है। पुलिस ने बताया कि युवती और युवक के बीच कथित तौर पर प्रेम प्रसंग था लेकिन आरोपी के विवाहित होने की बात पता चलने के बाद लड़की ने उससे बात करना बंद कर दिया था, जो उसे रास नहीं आया। एक अधिकारी ने बताया कि दो दिन पहले गुंजन ने आरोपी युवक द्वारा उसे परेशान किए जाने के संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद से उसकी तलाश की जा रही थी। उन्होंने बताया कि आरोपी ने अपना मोबाइल फोन बंद कर दिया और अपने घर से गायब हो गया। इसी बीच, घटना से आक्रोशित व्यापारियों ने मच्छी बाजार, पल्टन बाजार और उसके आसपास के बाजार बंद कर दिए। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि युवती ने तीन-चार दिन पहले आरोपी युवक के संबंध में पुलिस को शिकायत दी थी लेकिन समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की गयी और यह घटना हो गयी। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है।

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING