Connect with us

अल्मोड़ा

भाजपा जिला उपाध्यक्ष सहित चार के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत

भाजपा जिला उपाध्यक्ष सहित चार के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत
सीएन, अल्मोड़ा।
पैंसे के लेनदेन में धोखाधड़ी करने के आरोप में अल्मोड़ा के भाजपा जिला उपाध्यक्ष दर्शन सिंह रावत सहित चार लोगों के खिलाफ अल्मोड़ा कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाल अरुण कुमार के अनुसार गोपाल धारा अल्मोड़ा निवासी अनिल बिष्ट ने तहरीर दी कि उसने 2019 में एनटीडी निवासी निशांत कपूर के माध्यम से अमन खान, दर्शन सिंह रावत व पान सिंह अधिकारी से 27 लाख रुपया ब्याज में उधार लिया। जिसके एवज में उसने चैक व स्कार्पियो दी थी। बाद में उंसने यह पैंसा ब्याज सहित लौटाया। किन्तु अब ये लोग उसके चेक व स्कार्पियो नहीं लौटा रहे हैं। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सभी पक्षों से पूछताछ कर रही है।

Continue Reading
You may also like...

More in अल्मोड़ा

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING