Connect with us

क्राइम

नकली नोट चलाने निकला दिल्ली पुलिस का सिपाही

हरियाणा के चार दोस्तों के साथ गिरफ्तार, 200 रुपये के चार जाली नोट बरामद
सीएन, नई टिहरी।
देवप्रयाग में नकली नोट चलाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपितों में एक दिल्ली पुलिस का सिपाही भी शामिल है। चारों आरोपितों ने बताया कि चारधाम यात्रा में वह नकली नोट चलाने के लिए आये थे। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि बीती शाम देवप्रयाग में पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग नकली नोट देकर खरीददारी करने का प्रयास कर रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने देवप्रयाग में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक कार को जब पुलिस ने रोका तो उसमें सवार व्‍यक्तियों ने भागने का प्रयास किया। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें पकड़ कर तलाशी ली तो उनके पास से 200 रुपये के चार जाली नोट बरामद हुए। इस पर उक्त चार व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। कार सवार चार आरोपितों के खिलाफ देवप्रयाग थाना में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूछताछ में उन्‍होंने बताया कि हम लोग गुड़गांव हरियाणा में जाली नोटों को प्रिंट करते है। अलग-अलग शहरों में जाकर दुकानदारों से छोटी छोटी चीजें लेकर नोटों को असली के रूप में चलाते हैं। हम लोगों को यह पता चला कि चारधाम यात्रा चलने वाली है, जिसमें भारी संख्या में यात्री आते हैं। अतः हम लोग रुद्रप्रयाग तक गए थे, जहां से हमने वापसी के दौरान कई जगह नकली चलाए थे। अब हमारी योजना जाली नोटों की बड़ी खेप लेकर उसको यहां चारधाम यात्रा मार्गों पर चलाने की थी। पकड़े गये आरापितों में एक दिल्ली पुलिस में सिपाही है। चारों आरापितों में सचिन (दिल्‍ली पुलिस में सिपाही) (35 वर्ष) पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम छपरा थाना राय जिला सोनीपत हरियाणा, हितेश (22 वर्ष) पुत्र ओमप्रकाश निवासी बीपीओ थाना कुंड जिला रेवाड़ी हरियाणा, दीपक कुमार (35 वर्ष) पुत्र जगदीश सिंह निवासी ग्राम छपरा बहादुरपुर थाना कुंडली जिला सोनीपत हरियाणा और मोहित (29 वर्ष) पुत्र रविंद्र कुमार निवासी बीपीओ थाना कुंड जिला रेवाड़ी हरियाणा शामिल हैं।

Continue Reading
You may also like...

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING