Connect with us

क्राइम

ईवीसीएल के बैनर तले क्रिकेट प्रतियोगिता में टीम बेचने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी, लपेटे में आये पूर्व विधायक

सीएन, हल्द्वानी। गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित किए जाने वाले क्रिकेट मैचों से पहले बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। ईवीसीएल के बैनर तले प्रस्तावित क्रिकेट प्रतियोगिता में टीम बेचने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी किए जाने का मामला उजागर हुआ है। आयोजन से पहले ही सामने आए इस बड़े खेल ने खेल प्रेमियों और निवेशकों को सकते में डाल दिया है। जानकारी के अनुसार 3 फरवरी से गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में क्रिकेट मैच आयोजित किए जाने थे। आयोजक विकास ढाका ने विभिन्न राज्यों के लोगों को टूर्नामेंट में टीम दिलाने और लाभ का झांसा देकर मोटी रकम वसूली। आरोप है कि इस फर्जीवाड़े का जाल इतना बड़ा था कि इसमें उत्तराखंड के पूर्व विधायक नारायण पाल सहित कई राज्यों के निवेशक भी ठगी का शिकार हो गए। सूत्रों के अनुसार मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आयोजक विकास ढाका को एक होटल से पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आयोजक स्वयं ही पूरे खेल का सूत्रधार था और क्रिकेट के नाम पर बड़े पैमाने पर आर्थिक डकैती को अंजाम दे रहा था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी वित्तीय लेन-देन, आयोजकीय दस्तावेजों और संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है। यह भी जांच की जा रही है कि इस कथित टूर्नामेंट के लिए आवश्यक अनुमति, अनुबंध और वैधानिक स्वीकृतियां ली गई थीं या नहीं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टीसी का कहना है कि मामले में विधिक कार्रवाई और आगे की गिरफ्तारी भी की जा सकती है। खेल के नाम पर हुए इस फर्जीवाड़े ने एक बार फिर निवेशकों और खिलाड़ियों को सावधान रहने का संदेश दिया है, वहीं पुलिस का दावा है कि पूरे मामले की गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING