Connect with us

क्राइम

कांकड़ का शव सहित चार शिकारियों को गिरफ्तार किया, भेजा जेल

सीएन, देहरादून। जनपद अंतर्गत विकासनगर में वन विभाग की टीम को बड़ी सफलता मिली यहां टिमली रेंज के जंगल में वन विभाग की टीम ने चार शिकारियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास हिरन प्रजाति का मृत काकड़, 12 बोर की बंदूक और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए। प्राप्त समाचार के मुताबिक वन विभाग की टीम ने कार सवार चार शिकारियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ वन विभाग ने वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया है। भूमि संरक्षण वन प्रभाग कालसी की टिमली रेंज क्षेत्र की वन विभाग की टीम को सूचना मिली कि रेंज क्षेत्र के दर्रारीट की कक्ष संख्या तीन एक में कुछ लोगों ने हिरन प्रजाति के काकड़ का शिकार किया है। इस पर वन क्षेत्राधिकारी मुकेश कुमार के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से मृत काकड़ बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में अनिल सिंह चौहान पुत्र मेहर सिंह चौहान निवासी बड़कोटी, पोस्ट बरोथा तहसील चकराता, दिनेश पुत्र लकतालू निवासी टुंगरा तहसील चकराता, मिजान पुत्र फेंटूदास निवासी छुटऊ पोस्ट कुनावा तहसील चकराता और सूर्या पुत्र धरमू निवासी दिलऊ तहसील चकराता शामिल हैं। जांच कर पाया गया कि गोली से काकड़ का शिकार किया गया। रेंजर मुकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से चारों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

Continue Reading
You may also like...

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING