Connect with us

क्राइम

वर्चस्व को लेकर गैंगवार : बदमाश के सिर पर गोली मार हत्या

गैंगस्टर दीपक सैनी का करौंदी के रोहित राणा से वर्चस्व को लेकर चल रहा था विवाद
हरिद्वार/भगवानपुर।
भगवानपुर के प्रेमराजपुर गांव के चौक पर गैंगवार में बदमाश के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाश अपने कुछ साथियों के साथ चौक पर खड़ा था। उसी दौरान करीब छह युवक बाइक पर आए और हमला कर दिया। बदमाश के सिर पर धारदार हथियार और गोली के निशान हैं। हत्या की इस घटना को तीन दिन पहले मृतक पर दर्ज हुए हमले के बदले से जोड़कर देखा जा रहा है। शुक्रवार को भगवानपुर थाना क्षेत्र के प्रेमराजपुर गांव निवासी गैंगस्टर दीपक सैनी का करौंदी गांव निवासी रोहित राणा से वर्चस्व को लेकर विवाद चल रहा है। शुक्रवार को गैंगस्टर दीपक सैनी का साथी कुणाल फौजी उर्फ बाबू निवासी सुनहरा (25) अपने कुछ साथियों के साथ खड़ा था। इसी दौरान बाइकों पर सवार होकर करीब छह युवक वहां पर आए। इन्होंने आते ही बाबू और उसके साथियों पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। एकाएक हुए हमले से सभी लोग हतप्रभ रह गए। हमले में बाबू के सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना के बाद बदमाश वहां से फरार हो गए। आननफानन में बाबू का दोस्त सन्नी त्यागी उसे लेकर पहले रुड़की के एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाबू के सिर में धारदार हथियार से चोट का गहरा निशान के साथ ही गोली का निशान भी मिला है। जिससे उसके सिर में गोली मारे जाने की भी आशंका है। हत्या को सुरेश राणा पर हुए हमले के बदले से जोड़कर देखा जा रहा है। थाना प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि 20 जून को रुड़की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में करौंदी निवासी सुरेश राणा को बंधक बनाकर दीपक सैनी गैंग ने हमला किया था। जिसमें सुरेश राणा बुरी तरह से घायल हो गए थे। इस मामले में गंगनहर कोतवाली में दीपक सैनी और मृतक बाबू समेत आठ पर मुकदमा दर्ज हुआ था। बाबू की हत्या को सुरेश राणा पर हुए हमले के बदले से जोड़कर देखा जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक अमरजीत ने बताया की आरोपितों की धरपकड़ के प्रयास जारी है।

Continue Reading
You may also like...

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING