Connect with us

उधम सिंह नगर

आधा दर्जन अज्ञात बदमाशों ने घर में घुस कर की लूट, दो लोग गंभीर घायल

आधा दर्जन अज्ञात बदमाशों ने घर में घुस कर की लूट, दो लोग गंभीर घायल
सीएन, सितारगंज।
थाना क्षेत्र सितारगंज के गोविंदपुर में आधा दर्जन से अधिक अज्ञात बदमाशों ने घर में घुस कर लूट की घटना को अंजाम दिया। बदमाशों ने लाखों की ज्वेलरी और नकदी पर हाथ साफ किया। वहीं परिवार के दो सदस्यों पर लाठी डंडे और चाकू से वार कर घायल कर दिया। बदमाश घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए. वहीं घायल दोनों भाइयों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने घटना के खुलासे के लिए पांच टीमों को गठित किया है। सितारगंज थाना क्षेत्र के गोविंदपुर में देर रात अज्ञात बदमाशों द्वारा ओम प्रकाश के घर में लूट की घटना को अंजाम देते हुए लाखों की ज्वेलरी और नकदी पर हाथ साफ कर दिया गया। बदमाशों ने घटना को अंजाम देने से पहले ओम प्रकाश और उनकी पत्नी को बंधक बनाया। शोर होने पर दोनों बेटे सुनील और कपिल कमरे में पहुंच गए. विरोध किया तो बदमाशों ने सुनील के सिर पर डंडे व कपिल के पेट में चाकू मार कर घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए. जिसके बाद जैसे तैसे परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं एसपी सिटी मनोज कत्याल और सीओ ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली है। साथ ही फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड टीम को मौके पर बुलाकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक आधा दर्जन बदमाश दीवार फांदकर घर में घुसे और लूट की वारदात को अंजाम दिया गया. 22 फरवरी को ओम प्रकाश का विवाह हुआ था। बदमाशों को अंदाजा था की घर में ज्वेलरी के अलावा नकदी भी हो सकती है। मनोज कत्याल ने कहा कि घटना के खुलासे के लिए 5 टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

More in उधम सिंह नगर

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING