Connect with us

क्राइम

नैनीताल में भाजपा पर छह जिपं सदस्यों का अपहरण का आरोप, बीजेपी कंडिडेट दीपा ने भी चार समर्थक सदस्यों के किडनैप करने का लगाया आरोप

सीएन, नैनीताल । जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के मतदान से पहले माहौल गरमा गया है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल ने आरोप लगाया है कि उनके समर्थक छह जिला पंचायत सदस्यों का कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया। आरोप है कि यह घटना जिला पंचायत कार्यालय के पास हुई और इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उधर भाजपा की प्रत्याशी दीपा दर्मवाल ने तल्लीताल थाने में तहरीर देकर कहा है कि कांग्रेस के लोगों ने उनके चार जिला पंचायत सदस्यों से मारपीट कर उनका अपहरण कर लिया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि पुलिस के सामने ही उनके सदस्यों को जबरन उठाया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस मामले को लेकर सभी कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता न्याय की मांग करते हुए हाईकोर्ट पहुँच गए हैं। नेता प्रतिपक्ष ने भी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर आरोपों को बल दिया है। उधर, इस घटनाक्रम के बाद नैनीताल का राजनीतिक माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया है और जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया पर सवाल उठने लगे हैं। इधर पूर्व कांग्रेस विधायक संजीव आर्य ने आरोप लगाया है कि भाजपा के लोगों ने न केवल सदस्यों का अपहरण किया है बल्कि नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य व उनके साथ भी मारपीट की गई। फिलहाल लोगों की नजर नैनीताल हाईकोर्ट की ओर लगी है। इधर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने नैनीताल जैसे शांत शहर में हुई मारपीट की कड़ी निंदा की है।

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING