Connect with us

क्राइम

लेनदेन के विवाद में युवकों ने बाइक सवार पर चलाई गोली, मची अफरा-तफरी

लेनदेन के विवाद में युवकों ने बाइक सवार पर चलाई गोली, मची अफरा-तफरी
सीएन, रुड़की।
लेनदेन के विवाद में युवकों ने बाइक सवार पर चलाई गोली जिससे अफरा-तफरी मच गई। दहशत में आए लोग कुछ दिन पहले भी भगवानपुर क्षेत्र में घायल युवक और दूसरे पक्ष के युवकों के बीच मारपीट हुई थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। रुड़की के अंबर तालाब में रुपये के लेनदेने को लेकर एक पक्ष ने बाइक सवार युवक पर गोली चला दी। गोली युवक के पैर पर लगी, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। वहीं भीड़भाड़ वाले इलाके में चली गोली की आवाज से अफरा-तफरी मच गई। भीड़ का फायदा उठाकर आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल और अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली है। इसके साथ ही जांच पड़ताल शुरू कर दी है।बता दें कि गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के सालियर साल्हापुर गांव निवासी मुकीम (22) का पुहाना निवासी कुछ युवकों से रुपयों को लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। कुछ समय पहले ही दोनों पक्षों के बीच इस बात को लेकर भगवानपुर के समीप पुहाना में भी झगड़ा हुआ था। हालांकि उस दौरान कुछ लोगों ने दोनों पक्षों को शांत करा दिया था। शुक्रवार की देर शाम मुकीम अपने परिचित अजीम के साथ बाइक से जा रहा था। इसी दौरान दूसरे पक्ष के कुछ युवक अंबर तालाब बाजार में एक दुकान में बैठे हुए थे। जैसे ही मुकीम बाइक लेकर उनके सामने से गुजरा तो आरोपियों में से एक ने युवक पर गोली चला दी। गोली सीधे युवक के पैर में लगी और वह बाइक समेत नीचे जा गिरा। गोली की आवाज सुनकर बाजार में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर जमा भीड़ का फायदा उठाकर आरोपी अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गया। वहीं मामले की जानकारी मिलते ही गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक एश्वर्य पाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल को सिविल अस्पताल भिजवाया। इसके साथ ही आसपास जमा लोगों से घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि घायल का आरोपी पक्ष से पैसे के लेनदेन को लेकर कोई विवाद था। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। पीड़ित पक्ष की तहरीर के बाद आरोपियों पर केस दर्ज किया जाएगा। भीड़ वाले बाजार में गोली चलने की घटना से दुकानदारों में दहशत पैदा हो गई। भगदड़ और अफरा तफरी के बीच कई दुकानदारों ने दुकानों के शटर बंद कर दिए। पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए आसपास नाकेबंदी कर तलाश शुरू की। हालांकि आरोपी हमलावर हाथ नहीं लग पाए हैं।

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING