Connect with us

क्राइम

हल्द्वानी में खुलेआम गुंडई, पेट्रोल पंप कर्मचारियों को बेरहमी से पीटा

हल्द्वानी में खुलेआम गुंडई, पेट्रोल पंप कर्मचारियों को बेरहमी से पीटा
सीएन, हल्द्वानी।
शहर में गुंडों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं। अराजक और बदमाश किस्म के लोगों ने आज कालाढूंगी रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर जमकर दबंगई दिखाई। पेट्रोल पंप में कुछ बदमाशों ने पंप के कर्मचारियों के साथ मारपीट की है। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। यह घटना कालाढूंगी रोड पर कुसुमखेड़ा के पास अब्दुल्ला पेट्रोल पंप की बताई जा रही है। यहां पर पेट्रोल पंप में काम करने वाले कर्मचारियों के साथ कुछ बदमाशों ने गाली गलौज और मारपीट की है। जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसमें देखा जा सकता है कि किस तरीके से पेट्रोल पंप में काम करने वाले कर्मचारी के साथ करीब 15-20 बदमाश मारपीट कर रहे हैं। इस घटना से पेट्रोल पंप एसोसिएशन में काफी रोष व्याप्त है। फिलहाल इस घटना की सूचना मुखानी थाना पुलिस को कर दी गई है।

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING