Connect with us

क्राइम

गौलापार में मारा गुलदार, चोरगलिया का तस्कर दबोचा, गुजरात में हुई थी डील

गौलापार में मारा गुलदार, चोरगलिया का तस्कर दबोचा, गुजरात में हुई थी डील
सीएन, हल्दवानी।
मंगलवार को नैनीताल के एसएसपी पंकज भट्ट ने खुलासा करते हुए बताया कि गुलदार की खाल के साथ एक तस्कर को दबोचा है। गुलदार की खाल को वह गुजरात बेचने की डील करके आया था। एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि चोरगलिया पुलिस चैकिंग कर रही थीं तभी उन्हें एक संदिग्ध युवक आता दिखा। उसके पास एक बैग था। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से गुलदार की खाल मिली। जिसके बाद पुलिस ने वन विभाग की सूचित किया। सूचना मिलते ही वन रेंजर घनानंद चन्याल मौके पर पुहुचे। उन्होंने गुलदार के खाल की तस्दीक की। जिसके बाद चोरगलिया पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में तस्कर ने अपना नाम सूरज कुमार पुत्र सुरेश राम कालीपुर चोरगलिया बताया। बताया की उसने गौलापार के जंगल में जहरीले मांस का चारा डाला। जिसे खाकर गुलदार की मौत हो गई। जिसके बाद वह गुजरात चले गया। जहां से वह सूरत पहुंचा। यहां उसने गुलदार के खाल की डील की। इसके बाद वह हल्द्वानी पहुंचा। जहा से वह चोरलगिया पहुंच गुलदार की खाल ले जा रहा था। लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस उसे जेल भेजने की तैयारी कर रही है।

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING