Connect with us

उधम सिंह नगर

शादी से नाखुश ससुरालियों ने दामाद का अपहरण कर जानलेवा हमला कर किया घायल

सीएन, रुद्रपुर। शादी से नाखुश ससुरालियों ने दामाद का अपहरण कर जानलेवा हमला कर दिया। इसके बाद उसे अधमरा कर सड़क पर फेंककर फरार हो गए। पंतनगर पुलिस ने घायल के भाई की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। गांव रत्नामड़ैया, केलाखेड़ा निवासी रिहान ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि उसके भाई रिजवान ने गांव की ही इल्मा से दूसरी शादी की थी। शादी से इल्मा का चाचा शाकिर नाखुश था। शनिवार को रिजवान अपनी पत्नी इल्मा को लेकर रुद्रपुर के नैनीताल रोड पर स्थित एक होटल में खाना खाने गया। वहां से निकलते ही इल्मा के चाचा शाकिर, ताऊ का लड़का रेहान और बुआ के लड़के महबूब ने उन्हें पकड़ लिया। आरोप है कि उन लोगों ने रिजवान और उसकी पत्नी को कार में डाला। इसके बाद उस पर धारदार हथियार से हमला किया और उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद वे रिजवान और इल्मा को सड़क पर छोड़कर भाग गए। आरोपियों ने भाई की जीप को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। राहगीरों ने उनके भाई को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पंतनगर एसएचओ आरएस डांगी ने बताया कि हमलावरों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही सभी को गिरफ्तार किया जाएगा।

More in उधम सिंह नगर

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING