Connect with us

क्राइम

बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी मोहम्मद उस्मान की मुश्किलें बढ़ी, प्रशासन ने अवैध भवन ध्वस्तीकरण की तैयारी की

सीएन, नैनीताल। 12 वर्षीय मासूम बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी 65 वर्षीय मोहम्मद उस्मान की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। नैनीताल जिला विकास प्राधिकरण (एनडीडीए) ने मोहम्मद उस्मान के मकान को अवैध निर्माण की श्रेणी में चिन्हित करते हुए ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्राधिकरण की ओर से उस्मान को नोटिस जारी कर सात कार्य दिवसों के भीतर जवाब देने और निर्माण संबंधी वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। इससे पहले नैनीताल नगर पालिका द्वारा उस्मान के भवन पर ध्वस्तीकरण का नोटिस चस्पा किया गया था, लेकिन नैनीताल हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद वह नोटिस वापस ले लिया गया। अदालत ने स्पष्ट निर्देश दिए थे कि किसी भी आरोपी के विरुद्ध ऐसी कोई भी कार्रवाई जो विधिक प्रक्रिया से इतर हो, उसे रोका जाए। एनडीडीए ने मोहम्मद उस्मान के साथ-साथ शहर में 100 वर्ग गज से कम क्षेत्र में बने 24 अन्य अवैध भवनों के स्वामियों को भी नोटिस जारी किए हैं। इन सभी से सात दिन के भीतर स्थिति स्पष्ट करने और वैध निर्माण से जुड़े दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया है।एनडीडीए सचिव विजय नाथ शुक्ल ने बताया कि यह कार्रवाई एक नियमित अभियान का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य अवैध निर्माणों की पहचान कर नियमानुसार कदम उठाना है। हालांकि मोहम्मद उस्मान के मामले को लेकर जनता में आक्रोश और मीडिया की सतर्क निगरानी के चलते प्रशासन अतिरिक्त सतर्कता बरत रहा है।

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING