Connect with us

क्राइम

रोटी मांगने पर पत्नी ने पति की कर दी जमकर धुनाई, पुलिस में तहरीर दी

रोटी मांगने पर पत्नी ने पति की कर दी जमकर धुनाई, पुलिस में तहरीर दी
सीएन, रूड़की।
रुड़की में एक पत्‍नी ने रोटी मांगने पर पति की पिटाई कर दी। वहीं शक्ति विहार कालोनी में बीड़ी नहीं देने पर युवक का सिर फोड़ दिया तो आइआरआइ कालोनी में रोटी मांगने पर पत्नी ने पति को पीट दिया। दोनों घायलों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पति-पत्नी के बीच विवाद का एक मामला कोतवाली पहुंचा। आइआरआइ कालोनी निवासी एक युवक मजदूरी करके घर आया। युवक ने आते ही पत्नी को खाना देने के लिए कहा। जबकि पत्नी ने कुछ देर रुकने के लिए कहा। इसे लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि पत्नी ने पति की डंडे से पिटाई कर दी। साथ ही, उसके कपड़े भी फाड़ दिए। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कराया। पति ने इस संबंध में गंगनहर कोतवाली पुलिस से पत्नी की शिकायत की है। पति ने बताया कि पहले भी पत्नी कई बार उसकी पिटाई कर चुकी है। गंगनहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक एश्वर्य पाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के शक्ति विहार कालोनी निवासी अमित गुरुवार सुबह घर के बाहर बैठा था। इसी दौरान पड़ोस का एक युवक वहां पर आया। युवक ने अमित से बीड़ी मांगी। अमित ने बीड़ी होने से इन्कार किया। इस बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। युवक ने अमित के साथ गाली-गलौज कर दी। विरोध करने पर युवक ने अमित की पिटाई करते हुए उसके सिर पर डंडे से हमला कर दिया। जिसमें अमित का सिर फूट गया। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर आए। इन्हें आता देख आरोपित वहां से धमकी देते हुए फरार हो गए। लहुलूहान हालत में स्वजन ने अमित को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। अमित ने इस संबंध में गंगनहर कोतवाली पुलिस से शिकायत की है।

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING