Connect with us

क्राइम

सुसाइट नोट लिखकर शिक्षिका ने लगाया मौत को गले, प्रधानाचार्या गिरफ्तार

सुसाइट नोट लिखकर शिक्षिका ने लगाया मौत को गले, प्रधानाचार्या गिरफ्तार
सीएन, नई टिहरी।
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बौराड़ी की शिक्षिका विमला गुंसाई की आत्महत्या मामले में पुलिस ने मृतका के विद्यालय की प्रधानाचार्या अर्चना उनियाल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित प्रधानाचार्य पर शिक्षिका ने आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया था। मामले में पुलिस ने आरोपित प्रधानाचार्या को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। बीते एक अक्तूबर को मोलधार नई टिहरी निवासी विमला गुंसाई ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। विमला गुसांई ने सुसाइड नोट में अपने विद्यालय राजकीय बालिका इंटर कालेज बौराड़ी में प्रधानाचार्य अर्चना उनियाल पर आरोप लगाए। आरोप लगाए कि उन्हें मानसिक रूप से परेशान करने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपित शिक्षिका अर्चना उनियाल के खिलाफ आत्महत्या के लिये उकसाने का मुकदमा नई टिहरी कोतवाली में दर्ज किया था। रविवार को पुलिस ने बौराड़ी सेक्टर 8 बी निवासी अर्चना उनियाल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। नई टिहरी कोतवाली निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि सिविल जज सीनियर डिवीजन रिमांड मजिस्ट्रेट रितिका सेमवाल ने आरोपित महिला को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिये हैं।

Continue Reading
You may also like...

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING