Connect with us

क्राइम

पुलिस ने पकड़ी लाखों की स्मैक, चौखुटिया का तस्कर गिरफ्तार

पुलिस ने पकड़ी लाखों की स्मैक, चौखुटिया का तस्कर गिरफ्तार
सीएन, हल्द्वानी।
पुलिस लगातार नशे के खिलाफ अभियान चला रही है, जिसमें एक के बाद एक तस्करों को जेल भेजने का काम कर रही है। अब हल्द्वानी पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है। मुखानी पुलिस और एसओजी के सहयोग से एक स्मैक तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया जिसके पास से कुल 102 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। इसका खुलासा करते हुए आज एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि मुखानी पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक युवक को रोका। चैकिंग में उसके पास से 102 ग्राम बरामद हुई। पूछताछ में उसने अपना नाम विजय सिंह नेगी पुत्र स्व राम सिंह नेगी मूल निवासी बेडामासी चौखुटिया जो हाल में हल्द्वानी किराए पर रहता है। वह नशे का आदी भी है।एसएसपी पंकज भट्ट ने पुलिस टीम को 25000 नकद पुरस्कार की घोषणा की है।

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING