Connect with us

क्राइम

भोगेन्द्र हत्याकांड का खुलासा : पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

सीएन, हल्द्वानी। कोतवाली हल्द्वानी क्षेत्र के टांडा जंगल में हुई भोगेन्द्र सिंह चौहान की हत्या का मंगलवार को पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर खुलासा कर किया है। एसपी सिटी प्रकाश चंद्र के नेतृत्व में गठित टीम ने सोमवार देर रात यह बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस को 11 जून को टांडा जंगल में एक अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली थी। छानबीन के बाद शव की पहचान रुद्रपुर निवासी भोगेन्द्र सिंह चौहान के रूप में की गई। सिर पर गहरे जख्म के चलते हत्या की आशंका जताई गई और 13 जून को मृतक के पुत्र करन चौहान की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में मामले की जांच के लिए टीम गठित की गई। जांच में घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी खंगाले गए और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। 16 जून को पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीनों हत्यारोपियों बालम सिंह बिष्ट, हरीश सिंह नेगी और उमेश सिंह बोरा उर्फ अनिया को जुतियालखत्ता टांडा जंगल क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में मुख्य आरोपी बालम सिंह बिष्ट ने कबूल किया कि मृतक से उसका पैसों का पुराना विवाद था। पैसे न लौटाने की नीयत से उसने अपने दो साथियों को लालच देकर इस साजिश को अंजाम दिया। वारदात में इस्तेमाल किया गया लकड़ी का डंडा भी पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर बरामद कर लिया है। टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार यादव, टीपीनगर चौकी प्रभारी मनोज कुमार सहित कोतवाली हल्द्वानी की विशेष टीम की अहम भूमिका रही।

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING