Connect with us

क्राइम

राजा रघुवंशी हत्याकांड : एक छोटा सा मंगलसूत्र पुलिस के लिए सबसे बड़ा सुराग साबित हुआ

राजा रघुवंशी हत्याकांड : एक छोटा सा मंगलसूत्र पुलिस के लिए सबसे बड़ा सुराग साबित हुआ
सीएन, शिलांग।
मेघालय की सुरम्य वादियों में हनीमून मनाने पहुंचे एक न्यूली मैरिड कपल की कहानी अचानक एक रहस्यमयी हत्या में बदल गई। 29 वर्षीय राजा रघुवंशी की हत्या और उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी की गिरफ्तारी के बाद इस मामले ने पूरे देश का ध्यान खींचा। मामले को सुलझाने में एक छोटा सा मंगलसूत्र पुलिस के लिए सबसे बड़ा सुराग साबित हुआ। राजा और सोनम की शादी 11 मई को इंदौर में हुई थी। दोनों 20 मई को हनीमून के लिए मेघालय पहुंचे। 22 मई को वे पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा पहुंचे और एक होमस्टे में रुकने का प्रयास किया। चूंकि उनके पास पहले से कोई बुकिंग नहीं थी, उन्हें कमरा नहीं मिला। इसके बावजूद उन्होंने अपना सूटकेस वहीं होमस्टे में छोड़ दिया, क्योंकि नोंगरियाट गांव की ओर जाने वाले ट्रैक पर 3,000 से ज्यादा सीढ़ियां चढ़ना सामान के साथ मुश्किल था। मेघालय पुलिस महानिदेशक आई नोंग्रांग ने बताया कि सोनम द्वारा छोड़े गए सूटकेस से उसका मंगलसूत्र और एक अंगूठी बरामद हुई। ये वही गहने थे जो एक शादीशुदा हिंदू महिला आमतौर पर पहनती है। एक शादीशुदा महिला का अपने मंगलसूत्र को छोड़कर जाना पुलिस के लिए पहला संकेत बना कि सोनम इस मामले में संदिग्ध हो सकती है। 2 जून को राजा का शव वेइसाडोंग फॉल्स के पास एक घाटी में मिला। पुलिस को शक हुआ कि हत्या प्लान के मुताबिक की गई थी। 9 जून को सोनम ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में आत्मसमर्पण कर दिया। उसी दिन पुलिस ने उसके प्रेमी राज कुशवाह 20 वर्ष और तीन कॉन्ट्रैक्ट किलर्स को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में पता चला कि सोनम और उसके प्रेमी ने राजा की हत्या की पूरी योजना बनाई थी। सोनम ने 8 जून को राजा को एक रिश्तेदार के घर बुलाया, जहां तीन कॉन्ट्रैक्ट किलर्स ने उसकी मौजूदगी में राजा की गला घोंटकर हत्या कर दी। एक स्थानीय टूर गाइड ने कपल को तीन हिंदी भाषी लोगों के साथ देखा था।

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING