Connect with us

क्राइम

यातायात व्यवस्था के लिए डीएम सहित अफसर सड़क पर उतरे, छह चालक गिरफ्तार, नौ वाहन सीज, 184 चालान

सीएन, पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ पुलिस, जिला प्रशासन व परिवहन विभाग द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध चलाया संयुक्त चैकिंग अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन कर,ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। इस अभियान में शराब पीकर वाहन चलाने पर छह वाहन चालक गिरफ्तार किए गए। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कुल 184 व्यक्तियों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही कर नौ वाहन सीज किए गए। जिलाधिकारी पिथौरागढ़ डॉ. आशीष चौहान, पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह, उपजिलाधिकारी पिथौरागढ़ सुन्दर सिंह व सम्भागीय परिवहन अधिकारी मुकुल अग्रवाल एक साथ सङक पर उतरे। इन अफसरों के नेतृत्व में पिथौरागढ़ पुलिस, जिला प्रशासन व परिवहन विभाग द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध संयुक्त चैकिंग अभियान चलाया। इस अभियान में शराब पीकर वाहन चलाने पर छह वाहन चालक गिरफ्तार किए गए। इनमें राजेन्द्र सिंह पुत्र जय सिंह निवासी कटियानी, नीरज गोस्वामी पुत्र राजन गोस्वामी निवासी लेलू प्रकाश सिंह पुत्र राम सिंह निवासी रियासी, उमेश सिंह पुत्र त्रिलोक सिंह निवासी सैल शामिल हैं। प्रभारी थानाध्यक्ष जसवीर सिंह थाना जाजरदेवल पुलिस द्वारा निखिल राम पुत्र मोहन राम निवासी बजेटी को उपनिरीक्षक संजय सिंह कोतवाली पिथौरागढ़ द्वारा तथा होशियार सिंह पुत्र शंकर सिंह निवासी जिंगज्याली (अजेड़ा) को प्रभारी निरीक्षक थाना अस्कोट प्रभात कुमार द्वारा, शऱाब पीकर वाहन चलाने पर गिरफ्तार कर वाहनों को सीज किया गया । इसके अतिरिक्त जिला पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कुल 184 वाहन चालकों का चालान किया गया

Continue Reading
You may also like...

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING