Connect with us

अल्मोड़ा

सल्ट में 10 किलों से अधिक गांजे के साथ पकड़ में आया तस्कर

सल्ट में 10 किलों से अधिक गांजे के साथ पकड़ में आया तस्कर
सीएन, अल्मोड़ा।
नशे तस्करी के खिलाफ जारी अभियान के तहत रामनगर से सल्ट गांजा खरीदने पहुंचा तस्कर को पुलिस ने 10 किलों से अधिक गांजे के साथ पकड़ में आया जिसकी कीमत एक लाख साठ हजार आंकी गयी है। पुलिस के अनुसार तिलक राम वर्मा सीओ रानीखेत व ओशीन जोशी पुलिस उपाधीक्षक आँप्स के नेतृत्व में जनपद की एसओजी व एनटीएफ की सूचना पर थानाध्यक्ष सल्ट अजेन्द्र प्रसाद की पुलिस टीम एसओजी व एनटीएफ की संयुक्त टीम द्वारा सराईखेत रोड पर चैकिंग के दौरान नमन अग्रवाल के कब्जे से कुल 10.800 किग्रा गांजा 1,62,000 रु0 कीमत बरामद होने पर उपरोक्त आरोपी को गिरफ्तार कर थाना सल्ट में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। मामले में एसओजी प्रभारी सुनील धानिक ने बताया कि आरोपी नमन अग्रवाल सराईखेत के आस.पास के क्षेत्रों से गांजा इकट्ठा कर तराई की ओर बेचने के लिए ले जा रहा था चैकिंग के दौरान गिरफ्त में आया। इसका उद्देश्य गांजे की छोटी.छोटी पुड़िया बनाकर युवाओं को बेचकर नशे का आदी बनाने का था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बसगांव में फर्जी दस्तावेज से भूमि की रजिस्ट्री कराने के मामले में आरोपियों की जमानत खारिज
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in अल्मोड़ा

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING