Connect with us

क्राइम

चीखता रहा राजा, पर सामने मुस्कुराती रही सोनम, मेघालय में उस रोज क्या हुआ था जानिए पूरा सीन

चीखता रहा राजा, पर सामने मुस्कुराती रही सोनम, मेघालय में उस रोज क्या हुआ था जानिए पूरा सीन
सीएन, नईदिल्ली।
मेघालय पुलिस ने इंदौर के व्यापारी राजा रघुवंशी की हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने अपराध स्थल पर सीन को रीक्रिएट किया जिससे पता चला कि सोनम और उसके साथियों ने मिलकर राजा पर हमला किया था। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल एक हथियार बरामद कर लिया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। मेघालय पुलिस ने बताया कि उन्हें एकदम साफ तस्वीर मिल गई है कि कैसे सोनम, उसके प्रेमी राज और दो अन्य आरोपियों ने इंदौर के व्यापारी राजा रघुवंशी की पहाड़ियों में हत्या की। सोनम और तीन अन्य लोगों की मौजूदगी में मेघालय पुलिस की विशेष जांच टीम ने सोहरा में क्राइम स्पॉट पहुंची और उस दिन के सीन को रीक्रिएट किया। अपराध स्थल के क्रिएशन के बाद, पूर्वी खासी हिल्स के पुलिस अधीक्षक विवेक सिएम ने कहा कि उन्हें अब एकदम साफ तस्वीर मिल गई है। उन्होंने आगे कहा कि राजा रघुवंशी की हत्या में इस्तेमाल किया गया एक और बड़ा चाकू अभी भी मिलना बाकी है। सिएम ने बताया कि पुलिस ने कई जगहों का दौरा किया ताकि यह पता चल सके कि आरोपियों ने कैसे अपराध किया। हमने उस पार्किंग स्थल से शुरुआत की जहां उन्होंने अपने दोपहिया वाहन रखे थे। फिर हम उस व्यू पॉइंट पर गए और यह पता लगाया कि हत्या से ठीक पहले कौन कहां खड़ा था। पुलिस ने बताया कि राजा रघुवंशी को पहाड़ी से धकेलने से पहले उस पर तीन बार वार किया गया। पहला हमला विशाल ने, दूसरा आनंद ने और आखिरी वार आकाश ने किया। हमने पता लगाया है कि एक और बड़ा चाकू अभी भी मिलना बाकी है। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने हमला करके हथियार को कैसे फेंका था। दूसरे हथियार को खोजने की कोशिश कर रही है। एसपी सिएम ने आगे बताया कि राजा पर तीन वार किए गए। पहला वार विशाल ने पीछे से कियाए जबकि सोनम उसके सामने थी। यह एक बड़ा वार था जिसमें आरोपी ने दोनों हाथों का इस्तेमाल किया। फिर आनंद ने दूसरा वार किया और आखिरी वार आकाश ने किया। सिएम ने उन खबरों को खारिज कर दिया कि राजा की मौत खाई में गिरने से हुई। उन्होंने कहा कि राजा को अचानक हमला करके चौंका दिया गया और उनकी मौत वारों की वजह से हुई। सिएम ने बताया कि राजा का फोन सोनम ने और फिर विशाल ने हत्या के बाद तोड़ दिया था। हमने पता लगा लिया है कि राजा के मोबाइल फोन के साथ क्या हुआ था। इसे सोनम रघुवंशी ने और फिर विशाल ने तोड़ा था। यह सब कैसे हुआ, यह भी पता चल गया है और वे यहां से कैसे निकले यह भी पता चल गया है। सिएम ने आगे बताया, हमने पता लगाया है कि पीड़ित को हथियार से मारा गया था। सोनम सामने थी, राजा पीछे था, विशाल दाहिनी ओर थाए आकाश ठीक पीछे लेकिन बाईं ओर था और आनंद उसकी बाईं ओर था। पहला वार विशाल उर्फ विक्की ने किया था। जब राजा को मारा गया और खून निकला, तो सोनम उस जगह से भाग गई क्योंकि वह बचाने के लिए चीख रहा था। वह बस उस जगह से दूर चली गई। तीनों आरोपियों ने शव को नीचे फेंक दिया।
सिएम ने कहा कि सोनम ने अपराध कबूल कर लिया है और वह अपराध स्थल पर खड़ी थी जब तीन आरोपी राजा की हत्या कर रहे थे। उन्होंने कहा हमने अपराध स्थल को फिर से बनाया, वह कहां खड़ी थी उसकी क्या भूमिका थी सब कुछ आज सामने आ गया है। तीनों लोगों ने राजा की हत्या की और सोनम वहीं खड़ी थी। उसने फोन को नष्ट कर दिया। यह सब पहले से तय था। उन तीनों ने मिलकर उसके शव को ठिकाने लगाया। राजा रघुवंशी  की हत्या के सिलसिले में कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। राजा एक नवविवाहित थे और अपनी हनीमून के लिए मेघालय आए थे। गिरफ्तार किए गए लोगों में उनकी पत्नी, सोनम रघुवंशी और चार अन्य आकाश राजपूत, विशाल सिंह चौहान, राज सिंह कुशवाहा और आनंद शामिल हैं। पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि सच सामने आ सके और दोषियों को सजा मिल सके। सीनियर पुलिस अफसर ने बताया कि हमने एक धारदार हथियार बरामद किया है। इसे आरोपियों ने हत्या करने के लिए गुवाहाटी से खरीदा था ईस्ट खासी हिल्स जिले के विवेक सिएम ने कहा है कि वे जल्द ही आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने की कोशिश कर रहे हैं। राजा के भाई, विपिन रघुवंशी ने कहा कि आरोपियों का नार्को टेस्ट होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान आरोपियों का व्यवहार शक पैदा करने वाला है। सोनम और राज जिस तरह से पुलिस को गुमराह कर रहे हैं, वह चौंकाने वाला है। नार्को टेस्ट होने पर पता चल जाएगा कि सोनम कितना झूठ बोल रही है। सभी आरोपी झूठ बोल रहे हैं, इससे पता चलता है कि उन्हें हत्या के बारे में और भी कुछ पता हो सकता है। मैं अभी सोनम के माता-पिता से बात नहीं कर सकता। उन्होंने मीडिया में कोई बयान क्यों नहीं दिया, उदाहरण के लिए, राज का दावा है कि सोनम पिछले तीन सालों से राखी को गोविंद और उसे राखी बांध रही है। क्या उसकी मां को यह बात नहीं पता, पुलिस को उसके माता.पिता से पूछताछ करनी चाहिए। आपने यह सब मीडिया और पुलिस से क्यों छिपाया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING