Connect with us

क्राइम

पुलिस का ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, 15 चालकों को किया गिरफ्तार, 15 वाहन सीज

सीएन, हल्द्वानी। नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा का सड़क सुरक्षा और अपराध नियंत्रण के लिए जनपद में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती की गई है। इस मामले में 15 चालकों को गिरफ्तार किया गया है। 15 वाहन सीज किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के दिशा- निर्देशानुसार जनपद में अपराध एवं सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया है। इस अभियान के अंतर्गत प्रकाश चंद्र, एसपी सिटी हल्द्वानी के नेतृत्व में नितिन लोहनी, पुलिस उपाधीक्षक हल्द्वानी, राजेश यादव, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी सहित पुलिस टीम द्वारा शहर हल्द्वानी में देर रात तक “ड्रंक एंड ड्राइव” चेकिंग अभियान चलाया गया। वाहनों को रोककर चालकों की जांच ‘अल्कोमीटर’ से की गई। इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध धारा 185/202 मोटर वाहन अधिनियम के तहत 15 वाहन सीज कर 15 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों पर 02 चालान किए गए। अन्य यातायात उल्लंघनों में 09 चालान किए गए। पुलिस अधिनियम के अंतर्गत 02 चालान किए गए।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना, अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाना तथा नागरिकों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है। जनपद पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि नशे की अवस्था में वाहन चलाकर अपनी और दूसरों की जान खतरे में न डालें।


More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING