Connect with us

उत्तर प्रदेश

पति को जंजीर में बांधकर पत्नी ने 3 दिनों से नहीं दिया था खाना-पानी

पति को जंजीर में बांधकर पत्नी ने 3 दिनों से नहीं दिया था खाना-पानी
सीएन, बिजनौर।
जनपद के नूरपुर थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पति को जंजीरों में बांधकर कमरे में कैद किया। इस बीच उसका पति भूख प्यास से तड़पता रहा। मामले की सूचना मिलने के बाद जब पुलिस की टीम पहुंची तो युवक की बेड़ियां काटी गई और उसे बंधनमुक्त करवाया गया। युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। नूरपुर थाना इलाके के मुरादाबाद मार्ग पर एक मकान से युवक की आवाज आ रही थी। दूसरी मंजिल पर बने कमरे में व्यक्ति के कराहने की आवाज आ रही थी। इसी बीच पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा तो मकान की दूसरी मंजिल परबने कमरे में एक व्यक्ति खिड़की पर लेटा था। युवक के हाथ और पैर में जंजीर बंधी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर व्यक्ति को पानी पिलाया और बेड़ियां काटकर उसे बंधनमुक्त करवाया। बताया गया कि मोहल्ला रामनगर का रहने वाला मोहम्मद हाशिम मुरादाबाद रोड पर अस्पताल चलाता है। उसे उसकी पत्नी के द्वारा कमरे में कैद किया गया था। पुलिस ने हाशिम को मुक्त करवाकर उसे पीएचसी में भर्ती करवाया। हाशिम ने जानकारी दी कि उसे तीन दिन तक जंजीरों में बांधकर रखा गया था। इस दौरान उसे खाने-पीने के लिए भी कुछ नहीं दिया जाता था। मामले में पुलिस को पत्नी आफरीन के खिलाफ तहरीर भी दी गई है। थानाध्यक्ष नीरज शर्मा के द्वारा जानकारी दी गई कि हाशिम और उसकी पत्नी के बीच में काफी समय से विवाद चल रहा था। कई बार हाशिम के द्वारा उसकी पत्नी के खिलाफ शिकायत की जा चुकी है। फिलहाल पुलिस ने हाशिम का मेडिकल करवाने के लिए उसे भेजा और मामले की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि हाशिम ने आफरीन से दूसरी शादी की थी। उसकी पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। उसकी शादी के बाद से ही दोनों के बीच विवाद चल रहा था। हाशिम को पहली पत्नी से दो बच्चे भी हैं।

More in उत्तर प्रदेश

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING