Connect with us

क्राइम

चमोली जिले की युवती ने गढ़वाल राइफल्स के जवान पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज कराया

सीएन, देहरादून। चमोली जिले की युवती ने गढ़वाल राइफल्स के जवान पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज कराया है। आरोप है कि जवान ने हाल में दूसरी जगह सगाई कर ली है और उसे धमकियां दे रहा है। आरोपी जवान भी चमोली जिले का रहने वाला है। हाल में उसकी पोस्टिंग पिथौरागढ़ जिले में है। इंस्पेक्टर नेहरू कॉलोनी प्रदीप चौहान ने बताया कि पीड़ित युवती ने एसपी चमोली को तहरीर दी। वहां से केस दर्ज करने के लिए दून भेजा गया। तहरीर में युवती का आरोप है कि, छठवीं गढ़वाल राइफल्स पिथौरागढ़ में तैनात प्रीतम सिंह पुत्र बलवंत सिंह निवासी बछेर, चमोली से उसकी शादी तय हुई। आरोप है कि, जवान ने हरिद्वार, ऋषिकेश, मेरठ और दून के अलग-अलग होटलों में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती का कहना है कि, जवान ने जोशीमठ में अपनी सगाई कर ली है। संपर्क करने पर उसने शादी से इनकार कर दिया। कोतवाल चौहान ने बताया कि, पुलिस पीड़िता के बयान दर्ज करने के साथ ही जल्द मेडिकल कराएगी।

Continue Reading
You may also like...

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING