Connect with us

क्राइम

युवक पर दो भाइयों ने बोला हमलाए सिर पर डंडे से किया वार, अपहरण का प्रयास

युवक पर दो भाइयों ने बोला हमलाए सिर पर डंडे से किया वार, अपहरण का प्रयास
सीएन, हल्द्वानी।
क्षेत्र में एक विवाह समारोह में वैंक्विट हॉल में गए युवक पर कुछ लोगों ने ​हमला बोल दिया। एक हमलावर ने डंडे के वार से उसका सिर फोड़ दिया। उसे तुरंत चिकित्सालय पहुंचाया गया। आज घायल युवक ने दो सगे भाईयों सहित तीन के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस को दी गई शिकायत में राजपुरा के राजेंद्र नगर निवासी ध्रुव कश्यप ने कहा है कि शुक्रवार की रात्रि वह अपने पडोस मे रहने वाले कमल कश्यप के विवाह समारोह मे सौभाग्यवती वैंकट हाल भट्ट कालोनी थाना मुखानी हल्द्वानी में गया था। जहां पर तिलक राम, उसके भाई संजय व उनके साथी रंजीत व अन्य लोगों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। तिलक राम के हाथ मे डंडा था जिससे उसने ध्रुव के सिर पर दे मारा। आरोप है कि संजय ने उस पर डंडे से वार किया। जब वह गिर गया तो सबने उसे लात घूंसों से बुरी तरह पीटा। ध्रुव के अनुसार हमलावर उसे गंभीर अवस्था में गाड़ी में डालने के लिए घसीट कर ले जा रहे थे तभी समारोह में शामिल लोग वहां पहुंच गए। इस पर हमलावर वहां से भाग गए। विवाह समारोह में आए लोगों ने ध्रुव को बेस चिकित्सालय में पहुंचाया जहां से उपचार के बाद आज सुबह उसने मुखानी पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने तिलकराम, संजय व रंजीत के अलावा कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

Continue Reading
You may also like...

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING