Connect with us

क्राइम

उत्तराखंड : बड़े भाई ने छोटे भाई की लोटे से पीट-पीटकर हत्या कर डाली, फैली सनसनी

सीएन, हल्द्वानी। महानगर कोतवाली क्षेत्र के बरेली रोड अंतर्गत राम मंदिर बगीचा इलाके में पारिवारिक विवाद के चलते एक बड़े भाई ने छोटे भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना देर रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, जबकि पीड़ित परिवार दहशत में है।पुलिस ने शिकायत के आधार पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, हत्या का आरोपी संदीप जायसवाल रात करीब 12 बजे घर पहुंचा और अचानक अपने छोटे भाई सोनू जायसवाल पर हमला कर दिया। परिजनों के मुताबिक, आरोपी चिल्लाते हुए कह रहा था कि मैं तेरी वजह से बर्बाद हो गया, मैं कुछ नहीं कर पाया और इसके बाद उसने पास पड़ा स्टील का लोटा उठाकर सोनू के सिर और चेहरे पर लगातार वार किए। आरोप है कि आरोपी ने सोनू को तख्त पर पटक-पटक कर बेरहमी से पीटा। जब परिवार के अन्य सदस्यों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी देते हुए कहा सब लोग अंदर जाओ नही तो सबको मार डालूंगा। डर के कारण परिजन कमरे में बंद हो गए और बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। लगातार मारपीट के बाद सोनू बेहोश हो गया। इसके बाद परिजनों ने किसी तरह अपने परिचित को फोन कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस के पहुंचते ही आरोपी घर के पीछे वाले रास्ते से फरार हो गया। पुलिस ने घायल सोनू को तत्काल अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की उम्र करीब 42 साल बताई जा रही है। पीड़ित पक्ष ने कोतवाली हल्द्वानी में शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में विजय मेहता, कोतवाली प्रभारी हल्द्वानी, ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING