Connect with us

क्राइम

उत्तराखण्ड : खूनी संघर्ष में कई राउंड फायरिंग, पूरे इलाके में दहशत

उत्तराखण्ड : खूनी संघर्ष में कई राउंड फायरिंग, पूरे इलाके में दहशत
सीएन, रुड़की।
मंगलौर में मंगलवार सुबह फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। सुबह करीब साढ़े नौ बजे कोतवाली क्षेत्र के थिथकी गांव में रजवाहे से खेत में पानी देने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। खूनी संघर्ष में दो से तीन राउंड फायरिंग भी हुई। इस दौरान दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। घायलों को रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। घटनास्थल पर शिवमंगल और बीएस चौहान, कोतवाली प्रभारी मनोज मेनवाल मौजूद है। कोतवाली प्रभारी मनोज मेनवाल ने बताया कि खूनी संघर्ष में एक पक्ष के प्रियंकू, रमन और धर्मपाल और दूसरे पक्ष के सिदकपाल घायल हुए हैं। प्रियंकू और रमन को हायर सेंटर रेफर किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर आने पर दोनों पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING