Connect with us

क्राइम

उत्तराखंड : संदिग्ध हालात में मिला युवती का शव, इलाके में फैली सनसनी

उत्तराखंड : संदिग्ध हालात में मिला युवती का शव, इलाके में फैली सनसनी
सीएन, चंपावत।
जनपद चंपावत में स्थित ग्राम चौकी क्षेत्र में संदिग्ध हालात में एक युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। जानकारी के अनुसार आज सुबह किसी ने चौकी (फूंगर) क्षेत्र में मंच तामली रोड पर पैती के समीप बन रहे खेल मैदान के पास एक युवती का शव पड़ा हुआ देखा। उसने आसपास के लोगों को सूचना दी तो हड़कंप मच गया। आनन फानन में मौके पर लोगों का जमावड़ लग गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची है। कोतवाल योगेश उपाध्याय के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम शव कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। बताया जा रहा है कि मृतका तल्ली चौकी की रहने वाली थी। कल शाम को युवती को चौकी गांव में घूमते हुए देखा गया था। युवती का शव संदिग्ध हालात में मिलने से इलाके में सनसनी फैली हुई है। कोतवाल योगेश उपाध्याय ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING