Connect with us

क्राइम

उत्तराखंड : बहुचर्चित ईवीसीएल क्रिकेट घोटाले का मास्टरमाइंड विकास ढाका गिरफ्तार

सीएन, हल्द्वानी। बहुचर्चित ईवीसीएल क्रिकेट घोटाले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो टीम मालिकों से 32 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं। काठगोदाम कोतवाली पुलिस ने अभियुक्त के लेनदेन से सम्बन्धित बैंक खातों को फ्रीज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी ने आज पत्रकार वार्ता में इसका खुलासा किया। बताया कि हेमन्त शर्मा पुत्र रमेश चन्द्र शर्मा, निवासी वार्ड नं.-05 शहीदी पार्क के पास लालसिंह कॉलोनी झज्जर हरियाणा, तथा वादी नारायण पाल पूर्व विधायक सितारगंज निवासी अम्बिका विहार हल्द्वानी जनपद नैनीताल द्वारा थाना काठगोदाम में गौलापार इन्दिरा गॉधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित ईवीसीएल (एपिक विक्ट्री किक्रेट लीग) के मालिक विकास ढाका द्वारा क्रिकेट लीग के आयोजन के नाम पर हेमन्त शर्मा से 23 लाख तथा नारायण पाल से 09 लाख रूपये की धोखाधड़ी करने के सम्बन्ध में तहरीर दी गई थी। इस मामले में थाना काठगोदाम में धारा 318(4) बी.एन.एस. बनाम विकास ढाका एफआईआर दर्ज की गई। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी द्वारा मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल पुलिस टीम गठित कर मामले में आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए।पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष काठगोदाम विमल मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा आरोपी विकास ढाका को आज मल्ला काठगोदाम से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के लेनदेन से सम्बन्धित दो बैंक खातों को फ्रीज करवाया गया। एसएसपी ने बताया कि विकास ढाका द्वारा उक्त लीग में अन्तर्राष्ट्रीय प्लेयर जैसे हरभजन सिंह, इरफान पठान, प्रवीण कुमार, मनप्रीत गोनी एवं अन्य रणजी प्लेयर आदि द्वारा प्रतिभाग किए जाने की बात टीम मालिकों को बताई गई। हेमन्त शर्मा द्वारा ईवीसीएल क्रिकेट लीग में यूपी वॉरियर्स नाम की टीम क्रय की गई थी जिसकी फ्रेंचाईजी फीस 50 लाख अभियुक्त द्वारा बताई गई थी। हेमन्त शर्मा को टीम डिस्काउंट बताकर लालच देकर 30 लाख रूपये में दी गई थी। सौदे के मुताबिक हेमन्त शर्मा उपरोक्त द्वारा विकास ढाका को नगद तथा अन्य माध्यम से कुल 23 लाख रूपये उक्त टीम क्रय करने के एवज में भुगतान किया गया। नारायण पाल पूर्व विधायक सितारगंज निवासी अम्बिका विहार हल्द्वानी जनपद नैनीताल द्वारा उत्तराखण्ड सोल्जर्स नाम से टीम क्रय की गई जिसके एवज में अभियुक्त विकास ढाका द्वारा 50 लाख की फ्रेंचाईजी फीस बताई गई थी। नारायण पाल को टीम लालच देकर 10 लाख रूपये डिस्काउंट के साथ सौदा तय किया गया। सौदे के अनुसार नारायण पाल द्वारा 03 लाख रूपये नगद तथा 06 लाख रूपये हल्द्वानी नगर में प्रचार- प्रसार हेतु लगाए गए होर्डिंग्स सहित कुल खर्चा 09 लाख रूपये का भुगतान किया गया।टूर्नामेंट शुरू होने की तिथि एक फरवरी निर्धारित की गई। निर्धारित तिथि बीत जाने के बाद भी टूर्नामेंट शुरू नहीं हुआ तो शिकायतकर्ताओं को शक हुआ, उनके द्वारा विकास ढाका से जानकारी किए जाने पर उक्त द्वारा टाल मटोल कर पल्ला झाड़ लिया। इसके उपरांत अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों के आने के सम्बन्ध में जानकारी करने पर पता चला कि अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को उक्त आयोजन के सम्बन्ध में कोई जानकारी नहीं थी। टीम मालिकों को क्रिकेट लीग के नाम पर धोखाधड़ी होने का संदेह हुआ तथा अभियुक्त विकास ढाका उपरोक्त द्वारा उक्त आयोजन के सम्बन्ध में कोई लोगो, ड्रेस, होर्डिंग्स तैयार नहीं की गई थी। आयोजक विकास ढाका द्वारा पूर्व से ही क्रिकेट लीग के नाम पर धोखाधड़ी कर मोटी धनराशि हड़प लेने के सम्बन्ध में तहरीर प्राप्त होने पर नियमानुसार थाना काठगोदाम में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त की गिरफ्तारी की गई। विकास ढाका को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक दिलीप सिंह, उप निरीक्षक नीतू, कांस्टेबल करतार सिंह शामिल थे।

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING