Connect with us

क्राइम

मुंबई की युवती के साथ केरल के युवक ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

सीएन, ऋषिकेश। टिहरी गढ़वाल जिला के थाना मुनिकीरेती क्षेत्र में स्थित एक होमस्टे में ठहरी मुंबई निवासी एक युवती के साथ केरल निवासी एक युवक ने दुष्कर्म किया। उसे कमरे में बंद करके जान से मारने की धमकी दी। युवती किसी तरह से स्वयं को छुड़ा कर पुलिस तक पहुंची। इस मामले में आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। युवती कुछ माह पूर्व यहां योग सीखने आई थी। इसी दौरान वह इस युवक की मित्र बनी।थाना मुनिकीरेती क्षेत्र में बोरीवली मुंबई महाराष्ट निवासी एक युवती ने बीते रविवार को पुलिस को शिकायत पत्र देकर अवगत कराया कि अतुल फ्रांसिस जकारिया पुत्र जकारिया फर्नांडिस निवासी ओलए क्टूबिल्ला पुलीकाट मूक केरल, हाल निवासी हैप्पी होम स्टे अपोजिट गायत्री बुक स्टोर तपोवन थाना मुनिकीरेती टिहरी गढ़वाल ने उसके साथ दुष्कर्म किया।विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर उसे चोटिल कर दिया। इतना ही नहीं उसे जान से मारने की धमकी दी और उसे कमरे से बाहर नहीं जाने दिया। युवती ने किसी तरह से स्वयं को मुक्त कराया और पुलिस तक शिकायत करने पहुंची।प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि युवती की शिकायत पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए आरोपित की तलाश शुरू कर दी गई। मामले की विवेचना महिला उपनिरीक्षक रीना नेगी को सौंपते हुए पुलिस टीम का गठन किया गया।टीम ने आरोपित को पकड़ने के लिए आसपास क्षेत्र में उसकी तलाश शुरू की। आरोपित को सोमवार की सुबह करीब 10 बजे तपोवन नीम बीच जाने वाले मार्ग के समीप से गिरफ्तार कर लिया गया। जिसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।पुलिस के मुताबिक पूछताछ में युवती ने बताया कि वह मुंबई से यहां योग सीखने आई थी। यहीं पर उसकी मुलाकात अतुल से हुई, दोनों की दोस्ती हो गई। बीते अप्रैल माह से दोनों एक साथ तपोवन के एक होमस्टे में लिव-इन में रहने लगे।कुछ दिनों बाद अतुल ने उसके साथ छोटी-छोटी बातों पर लड़ाई शुरू कर दी। बीती 21 मई को वह उसकी हरकतों से तंग आकर घर जाने का फैसला कर बैठी तो अतुल ने उसके साथ मारपीट की। उसे कमरे से बाहर नहीं जाने दिया। इस दौरान उसके साथ दुष्कर्म किया।

Continue Reading
You may also like...

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING