Connect with us

क्राइम

महिला को कार में लिफ्ट लेना महंगा पड़ा, चलती कार में छह साल की मासूम से दुष्कर्म

महिला को कार में लिफ्ट लेना महंगा पड़ा, चलती कार में छह साल की मासूम से दुष्कर्म
सीएन, हरिद्वार।
महिला को कार में लिफ्ट लेना भारी पड़ गया। उसकी छह साल की बेटी के साथ चलती कार में सामूहिक दुष्‍कर्म हुआ। बच्‍ची की हालत गंभीर बनी हुई है और आरोपित पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। जानकारी के मुताबिक रुड़की के कलियर क्षेत्र निवासी एक महिला की छह साल की बेटी से चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार देर रात की है। बताया गया है कि महिला ने रुड़की आने के लिए एक कार में लिफ्ट ली थी। महिला के साथ उसकी छह साल की बेटी भी थी। महिला कलियर रेन बसेरे में रहती है और भीख मांग कर गुजर करती है। घटना के बाद आरोपित उसे रुड़की के पास गंगनहर पटरी के पास छोड़कर फरार हो गए। महिला किसी तरह से कोतवाली सिविल लाइंस पहुंची और पुलिस को जानकारी दी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपितों की रात भर तलाश की, लेकिन उनका कहीं कोई सुराग नहीं लग पाया। बच्ची की हालत गंभीर होने पर उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उसका उपचार चल रहा है। महिला का कहना है कि जिस युवक से लिफ्ट ली थी। उसका नाम सोनू है और वह कलियर का रहने वाला है। आरोपितों की धरपकड़ के लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही हैं। एसपी देहात परमिंदर डोभाल ने बताया कि आरोपितों की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही आरोपितों की धरपकड़ की जाएगी। सिविल लाइन कोतवाली में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Continue Reading
You may also like...

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING