Connect with us

नैनीताल

फागोत्सव फोटोग्राफी प्रतियोगिता में अदिति खुराना ने बाजी मारी

सीएन, नैनीताल। 27 फागोत्सव श्री रामसेवक सभा नैनीताल द्वारा 27 फरवरी से 8 मार्च 2023 तक आयोजित कियागया। इसमें कूर्मांचल बैंक नैनीताल द्वारा प्रायोजित फोटोग्राफी प्रतियोगिता का निर्णय थ्रीष कपूर, उमेश गोगना, मुकेश श्रीवास्तव ने किया। ऑनलाइन कार्यक्रम का मूल्यांकन संयोजक हिमांशु जोशी ने किया। 24 प्रतिभागियों के 96 फोटो प्रदर्शित हुई जिसमें होली के विभिन्न कार्यक्रम शामिल रहे। तीनों निर्णायक अंतराष्ट्रीय स्तर के है। कार्यक्रम में सभी निर्णायक का स्वागत किया गया। विजेताओं को 22 मार्च को नवसंवत्सर के कार्यक्रम में सभा भवन में सम्मानित किया जाएगा।प्रथम पुरुस्कार 7500 रुपया अदिति खुराना, द्वितीय 5000 सुरेश कांडपाल, तृतीय 3500 प्रो. ललित तिवारी तथा चार सांत्वना 1000 के उदित साह, सरिता त्रिपाठी, दीप्ति बोरा, प्रांजल साह है। नवसंवत्सर का कार्यक्रम 22 मार्च को अपरान्ह 2 बजे होगा।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING