Connect with us

नैनीताल

हल्द्वानी श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने होली मिलन का आयोजन किया


सीएन, नैनीताल। हल्द्वानी श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने शनिवार को होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें नैनीताल से आये पत्रकारों का भी भव्य स्वागत किया। वही नैनीताल से आए पत्रकारों ने श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के सभी पदाधिकारियों को होली की शुभकामनाएं दी। नैनीताल से आए दैनिक जागरण के वरिष्ठ पत्रकार दामोदर लोहनी और हिंदुस्तान अखबार के पत्रकार कमलेश बिष्ट का यूनियन के पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया। वही पदाधिकारियों ने उन्हें अबीर गुलाल रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। वहीं अब नैनीताल में श्रमजीवी पत्रकार एक भव्य कार्यक्रम करने जा रहा है। हल्द्वानी में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन द्वारा शनिवार को होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत सहित हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश व मेयर डॉ जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला मौजूद रहे।कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत ने जहां होली के गीत गाए तो वही विधायक और मेयर सहित अन्य अधिकारियों ने होली के गानों में जमकर ठुमके लगाए। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश महामंत्री विश्वजीत नेगी ने शिरकत की, इस दौरान देहरादून के जिलाध्यक्ष योगेश राणा सहित शहर के कई पत्रकार मौजूद रहे। होली के गानों पर सभी लोग नाचते हुए नजर आए और रंगों के इस त्यौहार पर एक दूसरे के गले लग कर बधाई दी। एसडीएम मनीष सिंह, एसपी क्राइम डॉक्टर जगदीश चंद्र, एसडीओ भूपेंद्र धोनी ने भी गीत गाए।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING