संस्कृति
फागोत्सव में महिला होलियारों व बाल कलाकारों ने सरोवरनगरी में निकाला जुलूस, स्वांग में भवाली ने बाजी मारी
सीएन, नैनीताल। आज सोमवार को श्री रामसेवक सभा नैनीताल द्वारा 30वें फागोत्सव का शुभारंभ तल्लीताल परमा शिव लाल साह धर्मशाला से होली जुलूस के रूप में शुरू हुआ, जिसमें महिला होलियारों तथा बाल कलाकारों ने प्रतिभाग लिया, जुलूस तल्लीताल बाजार, मालरोड, खड़ी बाजार, बड़ा बाजार मल्लीताल होते हुए श्री राम सेवक सभा भवन के प्रांगण में पहुंचा। उसके बाद सभी महिला होलियारो की टीमों द्वारा अपनी होली का मंचन किया गया, आज 9 महिला टीमों ने मंचन में प्रतिभाग किया जिसमें मधुबन महिला होली टीम हल्द्वानी, जय ईष्ट देव होली ग्रुप, जज फॉर्म हल्द्वानी, अमरावती कॉलोनी बमोरी हल्द्वानी, पार्वती संस्कृतिक कला मंच हल्द्वानी, प्रगति महिला होली दल लालडांठ हल्द्वानी,नई सोच-नई उमंग हल्द्वानी,ऑल इंडिया वूमन कॉन्फ्रेंस भवाली, मां नन्द-सुनंदा होली समिति भवाली, जीवन वर्षा कला संगम समिति मेहरा गांव ने अपनी प्रस्तुति दी। जिसमें भारी संख्या में नैनीताल की जनता ने प्रतिभाग किया, होली महोत्सव की शुरुआत का आज से रामसेवक सभा में होली की समाप्ति तक लगातार यह कार्यक्रम रामसेवक सभा प्रांगण में प्रतिदिन चलता रहेगा। आज इस होली महोत्सव का अतिथियों के रूप में नैनीताल की विधायक सरिता आर्या, नगर पालिका अध्यक्ष डा. श्रीमती सरस्वती खेतवाल, उत्तराखंड सरकार में दर्जा मंत्री श्रीमती शांति मेहरा, रामसेवक सभा के अध्यक्ष मनोज साह ने संयुक्त रूप से किया। इस कार्यक्रम में होली जुलूस के स्वांग में प्रथम स्थान मां नन्दा-सुनंदा होली समिति भवाली, द्वितीय स्थान प्रगति महिला होली दल लालडाठ, हल्द्वानी, तृतीय स्थान नैनी महिला जागृति समिति,नैनीताल रही । होली जुलूस के स्वागत में तल्लीताल व्यापार मण्डल का विशेष सहयोग रहा,जिसमें अध्यक्ष श्री मारुती नन्दन साह, जयंत उप्रेती,ममता जोशी,नासिर खान,विक्रम राठौड़,आयुष भंडारी प्रमुख रूप से रहे । इस कार्यक्रम में राम सेवक सभा के महासचिव जगदीश चंद्र बवाड़ी, प्रबंधक विमल चौधरी, उपाध्यक्ष अशोक शाह, पूर्व महासचिव राजेंद्र लाल साह,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश जोशी मंटू, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद नैनीताल श्री रोहिताश शर्मा,राम सेवक सभा के सदस्य मोहित लाल साह,कैलाश बोरा आशु, गिरीश भट्ट,भुवन बिष्ट,मिथिलेश पांडे, ललित साह, गिरीश जोशी मक्खन, हीरा सिंह रावत, गोधन सिंह बिष्ट, हरीश सिंह राणा, रंजीत शर्मा,आनंद सिंह बिष्ट, गोविंद सिंह, बिमल साह कोषाध्यक्ष, अमिता साह, आभा शाह, जीवंती भट्ट, खष्टी बिष्ट, ज्योति ढोंडियाल, मुन्नी तिवारी, प्रीति डंगवाल, भारती साह, सुमन शाह, पुष्पा बवाड़ी, दीपा चौधरी, कलावती असवाल, रेखा जोशी आदि लोग उपस्थित रहे । श्री रामसेवक सभा में होली महोत्सव का कार्यक्रम 4 मार्च तक रोज चलेगा।
























































