Connect with us

संस्कृति

पूस माह के प्रथम रविवार से बैठ होली का श्रीगणेश देव स्थलों व घरों में प्रारम्भ

बृजमोहन जोशी, नैनीताल। होली अभिव्यक्ति का ऋतु परिवर्तन का पर्व है। इस अंचल में पूस मास को व पूस मास के प्रथम रविवार को बहुत ही पवित्र माना गया है। लोक देवी -देवताओं के थान में छः मासी – व (बैंसी) के लिए तथा पूस मास के रविवार के ब्रतों के लिए भी शुभ माना गया है। अतः पूस माह के प्रथम रविवार से बैठ होली का श्रीगणेश देव स्थलों व घरों में प्रारम्भ हो जाता है।
पूस का रविवार ही क्यों?
इस सम्बन्ध में पारंपरिक लोक चित्रकार ब्रजमोहन जोशी बताते है कि- सूर्य ज्ञान व प्रकाश के देवता हैं। सूर्य भारत की आचार्य परम्परा का प्रतीक हैं। सूर्य उर्जा का अजस्त्र स्रोत है। इसके अधिक देर तक चमकने से ही प्राणी जगत में चेतनता और उसकी कार्य शक्ति में वृद्धि हो जाती है। हमारी संस्कृति में सूर्य का विशेष महत्व है। सूर्य से ही वार प्रवेश माना जाता है।रवि का पर्याय वाची शब्द सूर्य है। अतः रविवार का अर्थ सूर्यवार भी हुआ। सप्ताह के सातों दिन किसी न किसी ग्रह के दिवस है। इसी प्रकार सूर्य भी सभी ग्रहों के स्वामी सूर्य का दिन युग युगान्तरों से नियत है। काल माधव – ब्रह्मस्फुट -सिद्धान्त , ज्योतिषविदां भरण,प्रभृति, ज्योतिष शास्त्रीय ग्रन्थों में स्पष्ट कहा गया है – कि विश्व कि उत्पत्ति सूर्य से ही हुई है। अतः वार प्रवेश भी सूर्योदय से होता है। (पूस) सूर्य के रविवार के ब्रत बहुत ही कठिन ब्रत होते हैं। राम रावण युद्ध के समय महर्षि अगस्त्य जी ने श्री राम चन्द्र को पूस माह के रविवार के ब्रत के माहात्म्य को बतलाते हुए कहा है कि सूर्य सम्पूर्ण शत्रुओं का नाश करने वाले देवता हैं। उन्होंने श्री राम को सूर्य देव की पूजा -जप- ध्यान करने का उपदेश दिया था। अर्थात इस ब्रत के प्रभाव से शत्रुओं का नाश हो जाता है इस लिए इस ब्रत में संयम का विशेष महत्व है। श्री जोशी बताते हैं कि प्राकृतिक चिकित्सा में भी सूर्य कि किरणों का बहुत ही आश्रय लिया जाता है, कितने ही रोग रविवार के ब्रत को करने से दूर हो जाते हैं। अर्थात सूर्य कि किरणों के सेवन से दूर हो जाते हैं। भारत वर्ष में सभी लोग इनके ब्रत विधान से सामान्यतः परिचित हैं और जिनकी ईश्वर में आस्था है वे सभी लोग सूर्य को शक्ति का एक स्वरूप मानकर उसकी पूजा, आराधना, ब्रत करते हैं। और मेरा यह भी मानना है कि यही सोच -समझ कर इस अंचल कि आंचलिक विभूतियों ने जो इसके प्रणेता व अनोखे पारखी थे उन्होंने पूस माह के पहले रविवार का दिन निश्चित किया होगा। और पूस माह के प्रथम रविवार से एक क्रम बद्ध रूप में बसन्त, शिव- रात्रि,और फाल्गुन मास से होली के दम्पत्ति टीके कि बैठक तक होली गायन प्रायः भक्ति रस, श्रृंगार रस,और धूम की होलियों का वर्गीकरण किया। यही कुमाऊंनी होली की सबसे बड़ी विशेषता भी है। 

More in संस्कृति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING