Connect with us

नैनीताल

सरोवर नगरी में कल सोमवार से होगी फागोत्सव की धूम, होली जुलूस में 23 महिला दल होंगी शामिल

सीएन, नैनीताल। सरोवर नगरी की प्रसिद्ध संंस्था रामसेवक सभा के तत्वावधान में 27 वां फागोत्सव का आयोजन 27 फरवरी सोमवार 8 मार्च तक किया जायेगा। श्री राम सेवक सभा में हुई पत्रकार वार्ता में बताया कि फागोत्सव का उदघाटन दोपहर 2:00 श्री राम सेवक सभा प्रांगण विधायक श्रीमती सरिता आर्य एवम पुलिस महानिरीक्षक डॉक्टर नीलेश आनंद करेंगे। उदघाटन पर तल्लीताल व्यापार मंडल द्वारा 27मार्च को वैष्णो देवी मंदिर समिति द्वारा होलीयारों का विशेष स्वागत किया जाएगा। जिसकी तल्लीताल व्यापार मंडल ने तैयारी भी पूरी कर ली है। उद्घाटन के बाद महिला टीमों द्वारा अपनी प्रस्तुति दी जाएगी। उद्घाटन मौके पर महिलाओं द्वारा तल्लीताल धर्मशाला से प्रातः 11:00 बजे होली जुलूस निकाला जाएगा जो माल रोड होते हुए मल्लीताल राम सेवक सभा प्रांगण पहुंचेगी। इस बार 23 महिला दलों द्वारा भागीदारी की जा रही है जिसमें से 10 टीमें स्थानीय है तथा 13 टीमें बाहर की प्रतिभाग कर रही हैं। श्री राम सेवक सभा के अध्यक्ष मनोज साह व जगदीश बवड़ी ने बताया कि 28 फरवरी मंगलवार को दोपहर 2:00 बजे महिला होली दलों द्वारा फिर से प्रस्तुति दी जाएगी जबकि 1 मार्च को महिला बैठकी होली दोपहर 2:00 बजे से होगी। 2 मार्च को चीर बंधन व रंग धारण दोपहर 1:00 से होगा। 3 मार्च को आमल एकादशी पूजन 11:00 बजे होगा तथा स्कूली बच्चों की प्रस्तुति दोपहर 2:00 बजे से होग। शनिवार 4 मार्च को एकल होली गायन दोपहर 2:00 से तथा 5 मार्च रविवार को श्री राम सेवक सभा के कलाकारों द्वारा 2:00 बजे अपनी प्रस्तुति दी जाएगी। उसी दिन 3:00 बजे से कवि सम्मेलन का भी आयोजन होगा। सोमवार 6 मार्च को दोपहर 1:00 बजे बच्चों का स्वांग तथा होली रंग जुलूस निकाला जाएगा तथा साय 4:30 बजे से पुरुष बैठकी होली होगी। पिछले वर्षो की तरह इस वर्ष भी महोत्सव के दौरान कुरमांचल बैंक के सहयोग से फोटोग्राफी प्रतियोगिता होगी। जो भी छायाकार इस प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते हैं वह श्री राम सेवक सभा के कार्यक्रमों में फोटो ले सकते प्रतियोगिता 27 तारीख से शुरू हो जाएगी। अधिक जानकारी के लिए प्रतिभागी फोटोग्राफी प्रतियोगिता के संयोजक हिमांशु जोशी से संपर्क कर सकते हैं। प्रतियोगिता में प्रथम आने वाले प्रतिभागी को 7500 हजार द्वितीय स्थान को 5000 तथा तीसरे स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को ₹3500 का नगद पुरस्कार दिया जाएगा जबकि चार सांत्वना पुरस्कार 1000 भी दिए जाएंगे। इस मौके पर संरक्षक
गिरीश जोशी मक्खन, विमल चौधरी, भुवन बिष्ट, राजेंद्र बिष्ट, हिमांशु जोशी, अशोक शाह, प्रोफेसर ललित तिवारी मौजूद रहे। फागोत्सव में विभिन्न रंगों का समावेश मिलेंगे। स्वर्गीय नवीन चंद्र साह, प्रो एनएस राणा, शेखर साह, लेफ्टिनेंट अंशूमन नयाल स्मृति कार्यक्रम भी फागोत्सव में होंगे। महिला दलों में प्रगति महिला होली दल लाल डांट हल्द्वानी, मधुबन महिला होली दल हल्द्वानी, अमरावती कॉलोनी हल्द्वानी, एकता मंच सत्य विहार आरटीओ रोड हल्द्वानी, पर्वतीय सांस्कृतिक कला मंच हल्द्वानी, मां नंदा सुनंदा महिला होली समिति भवाली, ऑल इंडिया वूमेन कॉन्फ्स भवाली, जीवन वर्षा कला संगम समिति बेतालघाट, जीवन वर्षा कला संगम समिति मेहरागांव, मां का आशीर्वाद ज्योलीकोट, गीतांजलि महिला दल अल्मोड़ा, महिला होली समिति रानीखेत, कृष्णा ग्राम संगठन मेहरागांव सहित स्थानीय महिला होली दल, संपूर्ण हुमन वेलफेयर सोसायटी नैनीताल, पाषाण देवी महिला ग्रुप नैनीताल, नैनी महिला जागृति संस्थान नैनीताल, जागृत समूह नैनीताल, महिला होली दल कृष्णापुर, नैनी महिला एवं बाल विकास समिति सूखाताल, धूप कोठी महिला समिति नैनीताल, महिला होली समिति गेठिया, नैनीताल ब्रेसाइड महिला समिति नैनीताल, महिला होली समिति रामलीला ग्राउंड शेर का डाडा शामिल है।

Continue Reading
You may also like...

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING