Connect with us

धर्मक्षेत्र

आज का राशिफल 30 मई 2023: मकर राशि के जातक आर्थिक रूप ज्यादा संपन्न होंगे
प्रातःकाल उठते ही सभी के मन में यह आशा होती हैं कि आज का दिन हमारे लिए शुभ रहे व कुछ अनुचित ना हो। इसलिए सभी अपनी राशि के अनुसार आज का राशिफल 30 मई जानने को उत्सुक होते हैं। आप भी अपनी राशि का दैनिक राशिफल जानने के बारे में उतना ही उत्सुक होंगे।
मेष राशि

यदि आप प्रेम संबंध में है तो दिन की शुरुआत में आपका अपने साथी के साथ किसी बात को लेकर मन-मुटाव होने की आशंका हैं लेकिन धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो जाएगी।
वृषभ राशि
घर में सभी के साथ मित्रता का भाव बना रहेगा व माता-पिता का आशीर्वाद आप पर रहेगा। यदि आपके माता-पिता आपके साथ नही रहते हैं तो आज के दिन उनसे भेंट भी संभव है। आपका अपने पुश्तैनी घर भी जाना हो सकता है।
मिथुन राशि
स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों को अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता हैं अन्यथा मनचाहे परिणाम नही मिलेंगे। ऐसे समय में अपने माता-पिता से अवश्य परामर्श ले।
कर्क राशि
सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को आज के दिन अपने वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आज उन्हें अपने काम के लिए प्रशंसा भी मिलेगी। प्राइवेट जॉब करने वालों की भी उन्नति होगी तथा आप इसके लिए पूरी मेहनत भी करेंगे।
सिंह राशि
पारिवारिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आया हैं। आज आपको अपने परिवारवालों का भरपूर साथ मिलेगा लेकिन आपकी अपने पिता से कुछ बातों को लेकर अनबन हो सकती हैं।
कन्या राशि
व्यापारियों का मन आज के दिन एक जगह नही टिकेगा तथा वे लाभ अर्जित करने के लिए अन्य क्षेत्रों में भी हाथ आजमाएंगे। इसके लिए परिवार में अच्छे से विचार-विमर्श कर ले जिससे सही निर्णय लिया जा सके।
तुला राशि
शुगर के रोगी है तो थोड़ा ध्यान रखे। दिन में शुगर का लेवल थोड़ा बढ़ जायेगा लेकिन यदि आपने सावधानी से काम लिया तो कोई समस्या नही होगी।
वृश्चिक राशि
स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा तथा आप पहले से ज्यादा तरोताजा अनुभव करेंगे। दिन की शुरुआत में दिमाग में नए-नए विचार आएंगे। आप अपने अंदर एक नयी ऊर्जा को पाएंगे तथा चारो ओर सकारात्मकता का माहौल बना रहेगा।
धनु राशि
विवाहित लोगों का अपने जीवनसाथी के प्रति विश्वास और ज्यादा दृढ़ होगा जिससे दोनों के बीच संबंधों में मधुरता आएगी। स्कूल के छात्रों को अपने अध्यापकों से प्रशंसा मिलेगी व मनचाहे परिणाम मिलेंगे।
मकर राशि
आज के दिन आर्थिक रूप से आप और ज्यादा संपन्न होंगे। आपकी कई महत्वपूर्ण व्यक्तियों से भेंट संभव हैं जिससे बड़ा व्यापारिक लाभ मिलने के संकेत हैं। आपके कई व्यापारिक समझौते भी हो सकते हैं जो भविष्य के लिए सहायक होंगे।
कुंभ राशि
यदि आप निजी नौकरी करते हैं तो आपको अपनी नौकरी चले जाने की चिंता सताती रहेगी। इस कारण आप नए अवसरों की तलाश में रहेंगे।
मीन राशि
जो विद्यार्थी सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए भी आज का दिन शुभ संकेत लेकर आया हैं। आज उन्हें एक अच्छा मार्गदर्शक मिल सकता हैं जो भविष्य के लिए उन्हें उचित परामर्श देंगे।

More in धर्मक्षेत्र

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING