Connect with us

धर्मक्षेत्र

30 साल बाद कुंभ में बनेगा शनि-बुध और सूर्य का संयोग, मिल सकता है पैसा और पद

30 साल बाद कुंभ में बनेगा शनि-बुध और सूर्य का संयोग, मिल सकता है पैसा और पद

सीएन, प्रयागराज। ज्योतिष शास्त्र अनुसार ग्रह समय- समय पर राशि परिवर्तन करके शुभ योगों का निर्माण करते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि बुध ग्रह 27 फरवरी को कुंभ राशि में आ रहे हैं। कुंभ राशि में पहले से ही सूर्य और शनि विराजमान हैं। ऐसे में कुंभ राशि में बुध के आने से तीन ग्रहों का संयोग होगा यानी यहां त्रिग्रही योग बनेगा। कुंभ राशि में त्रिग्रही योग 30 साल बाद बन रहा है। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको त्रिग्रही योग शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है।
वृष राशि
त्रिग्रही योग बनने से वृष राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि यह योग आपकी राशि से कर्म भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी सफलता मिल सकती है। साथ ही जो लोग बेरोजगार हैं, उनको इस अवधि में नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। बस उनको प्रयास करते रहना चाहिए। साथ ही नौकरीपेशा लोगों के इंक्रीमेंट या प्रमोशन के योग बन रहे हैं। साथ ही इस समय आपको जूनियर और सीनियर का साथ मिलेगा। वहीं व्यापारियों को इस समय अच्छा मुनाफा हो सकता है। इनकम में बढ़ोतरी के योग हैं।
मकर राशि
आप लोगों के लिए त्रिग्रही योग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी गोचर कुंडली के दूसरे भाव में बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ के योग बन रहे हैं। साथ ही इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती देखने को मिलेगी। वहीं इस दौरान आप जिन लोगों से भी बातचीत करेंगे वह आपसे आकर्षित होंगे। मतलब आपका कम्युनिकेशन स्किल में मजबूती देखने को मिलेगी। साथ ही व्यापारी वर्ग को उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। कार्यस्थल पर भी अधिकारियों का साथ मिलेगा।
मेष राशि
त्रिग्रही योग मेष राशि के जातकों को आर्थिक दृष्टि से अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से 11वें भाव में बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपकी इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए- नए माध्यम भी बन सकते हैं। इस अवधि में आपकी सैलरी में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। व्यापारी वर्ग के जातकों के लिए भी यह अवधि शानदार रहने वाली है। वहीं अगर आप शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में धन का निवेश करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। समय अनुकूल है।

Continue Reading
You may also like...

More in धर्मक्षेत्र

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING