धर्मक्षेत्र
आज का राशिफल 1 अगस्त 2023 : कर्क राशि के जातकों की बिज़नेस में छोटी-मोटी डील अटक सकती है
आज का राशिफल 1 अगस्त 2023 : कर्क राशि के जातकों की बिज़नेस में छोटी-मोटी डील अटक सकती है
मेष राशि : व्यापार में लाभ मिलेगा लेकिन अपने प्रतिद्वंद्वियों से भी चुनौती मिलेगी। सभी के साथ आपका स्वभाव अच्छा रहने के कारण समाज में प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मेष राशि का लकी कलर ग्रे मेष राशि का लकी नंबर 6
वृषभ राशि : मन में कुछ नया व्यापार या कोई नया काम शुरू करने का विचार आ सकता है। इस बारे में बड़ो से विचार-विमर्श करने का भी मन बना सकते है। वृषभ राशि का लकी कलर नारंगी वृषभ राशि का लकी नंबर 9
मिथुन राशि : स्टडी करते हैं तो आज के दिन आपको अपने किसी सहपाठी से मदद मिलेगी। नौकरी करने वाले आज किसी के साथ बहस ना करे और अपने काम से काम रखें। मिथुन राशि का लकी कलर आसमानी मिथुन राशि का लकी नंबर 3
कर्क राशि : बिज़नेस में छोटी-मोटी डील अटक सकती है लेकिन इससे निराश मत होइए क्योंकि भविष्य में इससे भी बड़ी डील हाथ में आएगी। किसानो को लाभ मिलेगा। कर्क राशि का लकी कलर हरा कर्क राशि का लकी नंबर4
सिंह राशि : दिन की शुरुआत किसी अच्छे काम के साथ होगी। छात्रों को किसी सीनियर का सहयोग मिलेगा। परिवार में किसी चीज़ को लेकर उठापठक की स्थिति बनी रहेगी। सिंह राशि का लकी कलर सफेद सिंह राशि का लकी नंबर 7
कन्या राशि : ऑफिस के काम को लेकर थोड़ा स्ट्रेस रहेगा लेकिन शाम में किसी बात को लेकर प्रसन्नता होगी। घर में कुछ बदलाव लाने का विचार भी किया जा सकता हैं। कन्या राशि का लकी कलर स्लेटी कन्या राशि का लकी नंबर 6
तुला राशि : किसी की बुरी नज़र लग सकती है इसलिये सभी को अपने भेद बताने से बचे और झूठा प्रदर्शन ना करे। नयी जॉब के ऑफर मिल सकते है। तुला राशि का लकी कलर काला तुला राशि का लकी नंबर 2
वृश्चिक राशि : आज के दिन शनि थोड़ा भारी है। जॉब करते हैं तो ऑफिस की राजनीति का शिकार हो सकते है। व्यापार में भी घाटा संभव है। वृश्चिक राशि का लकी कलर लाल वृश्चिक राशि का लकी नंबर 9
धनु राशि : किसी अनजान व्यक्ति से पंगा ना ले और ना ही किसी प्रकार के वाद-विवाद में पड़े। घर में स्थिति सामान्य रहेगी। प्रेम संबंध मजबूत बनेंगे। धनु राशि का लकी कलर नीला धनु राशि का लकी नंबर 5
मकर राशि : कुछ चटपटा खाने का मन करेगा। शरीर में सुस्ती छाई रहेगी। भाई-बहन के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान कर सकते है। मकर राशि का लकी कलर पीला मकर राशि का लकी नंबर1
कुंभ राशि : रिश्ते की बात चल रही है तो आज का दिन उसके लिए शुभ है। मन में कोई शंकान रहेगी लेकिन कह नही पाएंगे। छात्रों को आज के दिन पढ़ाई का दबाव रहेगा। कुंभ राशि का लकी कलर गुलाबी कुंभ राशि का लकी नंबर 8
मीन राशि : किसी बात को लेकर टेंशन रहेगी। ऐसे में किसी मित्र के साथ बात को साझा करेंगे तो आपके लिए बेहतर होगा। नौकरी में नया अनुभव मिलेगा। मीन राशि का लकी कल भूरा मीन राशि का लकी नंबर 3
